{"_id":"5f36b1cc73263c3d581032fe","slug":"one-lakh-corona-tests-to-be-done-daily-in-up-said-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में प्रतिदिन किए जाएं एक लाख कोरोना टेस्ट : योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में प्रतिदिन किए जाएं एक लाख कोरोना टेस्ट : योगी आदित्यनाथ
Fri, 14 Aug 2020 09:16 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 14 Aug 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के एक लाख टेस्ट प्रतिदिन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि योजनाबद्ध ढंग से कार्य करते हुए इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने 36 लाख टेस्ट के साथ उत्तर प्रदेश के देश में सर्वाधिक कोविड-19 की टेस्टिंग वाला राज्य बनने पर संतोष जताया।
विज्ञापन
योगी शुक्रवार को अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को पूरी सक्रियता से क्रियाशील रखा जाए। सभी आवश्यक मेडिकल उपकरणों एवं मानव संसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए लेवल-2 एवं लेवल-3 कोविड अस्पतालों में बेड बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर तथा बरेली में विशेष सतर्कता बरतते हुए चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बरेली में 300 बेड का डेडिकेटेड कोविड अस्पताल शीघ्र क्रियाशील किया जाए। कोरोना संक्रमित रोगी की स्थिति को देखते हुए उसका इलाज एल-1, एल-2 या एल-3 कोविड चिकित्सालय में किया जाए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव आरके तिवारी व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं
सीएम ने कहा कि सरकारी स्कूल-कॉलेजों में ही प्रतियोगी परीक्षाओं के केंद्र बनाए जाएं। इन परीक्षाओं के संचालन में सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन कराते हुए सुनिश्चित किया जाए कि अभ्यर्थी एवं परीक्षा कार्य से जुड़े सभी लोग मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था रखी जाए। सुनिश्चित किया जाए कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को समय से राहत सामग्री उपलब्ध हो। मकान क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा दिया जाए। उन्होंने यूरिया की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं।