फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One lakh concrete houses will be given under Mukhyamantri Awas Yojana Gramin

UP: सीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत एक लाख पक्के मकान, 400 करोड़ मंजूर; निराश्रित महिलाओं की आयु सीमा में बदलाव

Tue, 02 Sep 2025 01:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Sep 2025 01:16 AM IST
सार

मुख्यमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत एक लाख पात्र लाभार्थियों को पक्के मकान दिए जाएंगे। इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में 400 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन
One lakh concrete houses will be given under Mukhyamantri Awas Yojana Gramin
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत एक लाख पात्र लाभार्थियों को पक्के मकान दिए जाएंगे। इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में 400 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत अब तक प्रदेश में 36.56 लाख से अधिक आवास आवंटित किए जा चुके हैं। वहीं, जिन लोगों का नाम पहले की सूची में शामिल नहीं हो सका था, उन्हें लाभान्वित करने के लिए प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रारंभ की। इस योजना में अब तक 3.73 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


इस योजना के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाग्रस्त, कुष्ठरोग प्रभावित, वनटांगिया, मुसहर, कोल, सहरिया, थारू, नट, चेरो, पछइया, लोहार, गढ़इया, बैगा, दिव्यांगजन एवं पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिलाओं को आदि को पक्के आवास दिए गये हैं। निराश्रित महिलाओं की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष से बढ़ाकर 18 से 50 वर्ष की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed