{"_id":"5ce8ea52bdec22076100c439","slug":"one-lady-died-and-four-injured-in-an-accident-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में भीषण हादसा, पेड़ से टकराकर पलटी कार, एक महिला की मौत व चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में भीषण हादसा, पेड़ से टकराकर पलटी कार, एक महिला की मौत व चार घायल
Sat, 25 May 2019 12:40 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 25 May 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अयोध्या में शनिवार सुबह 7 बजे बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बिलारी माफी में प्रयागराज हाईवे पर भयंकर हादसा हुआ। जिसमें एसयूवी कार पेड़ से टकराकर पलट गई। कार में सवार 50 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य 4 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को चिकित्सक रामनाथ में जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी लोग प्रयागराज के निवासी हैं और बहराइच गाजी मियां की दरगाह पर दर्शन करने जा रहे थे। उपनिरीक्षक रामबचन ने बताया कि कार की स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलटी। कार में आधा दर्जन लोग सवार थे। पंचनामा और पोस्टमार्टम भेजे जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन