{"_id":"66eace9ffaf1a964f20d6230","slug":"one-labourer-died-in-an-accident-in-gauriganj-thana-in-amethi-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, चपेट में आए श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, चपेट में आए श्रमिक की मौत
Wed, 18 Sep 2024 06:30 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:30 PM IST
सार
हादसा अमेठी के गौरीगंज-अठेहा मार्ग पर गौरीगंज के सैठा गांव के पास हुआ। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त हुई पिकअप।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी जिले के गौरीगंज थाने के सैठा बाजार में बुधवार को तेज रफ्तार श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में जल जीवन मिशन के तहत काम कर रहे एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। जबकि पिकअप सवार आठ श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन
गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के सैठा चौराहे के पास बुधवार को प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर धाम से गंगा स्नान कर वापस आ रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। पिकअप की चपेट में आने से सड़क किनारे जल जीवन मिशन के तहत काम कर रहा रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र स्थित संडहा परैया श्रमिक रामू (30) की की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आज इन जिलों में होगी जमकर बारिश, चलेंगी हवाएं, इस तारीख से बदलने जा रहा है प्रदेश का मौसम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एडिशनल एसपी बन छेड़छाड़ के आरोपी के पिता से मांगी 20 लाख की रंगदारी, बेटे को जेल भेजने की दी धमकी
हादसे में घायल सीताराम (60) पुत्र हुबलाल, कौसल्या (40) पत्नी गणेश, सोनाली (07) पुत्री गनेश, सुमन (17) पुत्री गनेश, सीमा (22) पत्नी राम अंजोर, रामपति (60) पत्नी राम अंजोर, राज (17) पुत्र दशरथ और सिवपता (75) पत्नी स्व माताफेर का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। सूचना के बाद अस्पताल पहुंच सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह व सीएमओ डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल घायलों का उपचार करने में जुटे हैं।