फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain in UP: Today there will be heavy rain in these districts, winds will blow, the weather is going to take a

Rain in UP: आज इन जिलों में होगी जमकर बारिश, चलेंगी हवाएं, इस तारीख से बदलने जा रहा है प्रदेश का मौसम

Wed, 18 Sep 2024 03:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 18 Sep 2024 03:37 PM IST
सार

Weather of UP: यूपी में लगातार मौसम बदल रहा है। बुधवार को प्रदेश के प्रयागराज और बुंदेलखंड मंडल में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भविष्यवाणी की है। 

विज्ञापन
Rain in UP: Today there will be heavy rain in these districts, winds will blow, the weather is going to take a
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में लगातार बारिश जारी है। मंगलवार से बुधवार के बीच प्रयागराज मंडल  और बुंदेलखंड के विभिन्न इलाकों में आफत की बारिश हुई। दो दिनों में हुई इस भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बुधवार को  प्रयागराज मंडल में भारी बारिश की वजह से कहीं-कहीं 1 से 8 तक के विद्यालयों में बच्चों की छुट्टी करनी पड़ी। बुधवार सुबह 8:30 बजे तक हमीरपुर में रिकॉर्ड  220 मिमी बारिश हुई वहीं मैनपुरी और झांसी में 150 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं भदोही, बांदा, कानपुर, चित्रकूट के अलावा झांसी आदि इलाकों में भी भारी बारिश देखने को मिली।

विज्ञापन


विज्ञापन

बना नया वेदर सिस्टम

Rain in UP: Today there will be heavy rain in these districts, winds will blow, the weather is going to take a
लखनऊ में हुई अच्छी बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
नए विकसित वेदर सिस्टम और कम दबाव क्षेत्र के पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर शिफ्ट होने की वजह से बुधवार को दिल्ली से सटे लगभग 15 इलाकों जैसे गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फिरोजाबाद के साथ-साथ आगरा, मथुरा, इटावा, कानपुर आदि में जोरदार बारिश देखने को मिली। इस बीच प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

इस दिन से थम जाएगा मानसून 

Rain in UP: Today there will be heavy rain in these districts, winds will blow, the weather is going to take a
यूपी के कई जिलों में अच्छी बारिश की उम्मीद। - फोटो : अमर उजाला।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक  बृहस्पतिवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के थमने के संकेत हैं। पश्चिमी यूपी में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। अभी हवा में थोड़ी बहुत आर्द्रता और बादलों की उपस्थिति बनी रहेगी।।इसके बाद मौसम साफ होगा और धूप खिलेगी। बृहस्पतिवार के बाद से प्रदेश भर में दोबारा तापमान में भी क्रमशः वृद्धि होगी।

राजधानी लखनऊ की बात करें तो मंगलवार देर रात तक बूंदाबांदी से मौसम सुहाना रहा। बारिश की और तेज हवा की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को विभिन्न इलाकों में  रुक रुक कर फुहारें पड़ीं। बृहस्पतिवार से राजधानी में भी  मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed