{"_id":"5f9b1a508ebc3e9bde7bdafe","slug":"one-labour-died-in-road-accident-and-two-injured-lucknow-news-lko5476815139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन मजदूरों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन मजदूरों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन मजदूरों को रौंदा, एक की मौत
चौक के शाहमीना शाह रोड पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन मजदूरों को रौंद दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
जहां बृहस्पतिवार सुबह एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया है। पुलिस कार चालक को तलाश रही है। लोगों ने बताया कि कार चालक शराब के नश्ेा में था।
खुद का नाम दिवाकर पांडेय बता रहा था। कार हरदोई की है। पुलिस की तरफ से कार नंबर के आधार मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक चौक विश्वजीत सिंह के मुताबिक, मजदूरों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पूछताछ में पता चला कि दंत विभाग के पास 12 मजदूर फुटपाथ पर सो रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच चौराहे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने नियंत्रण खो दिया। बेकाबू कार फुटपाथ पर चढ़ गई और सो रहे तीन मजदूरों को रौंद दिया। इसके बाद कार दीवार में टकराकर रुक गई।
हादसे के बाद आसपास सो रहे अन्य मजदूरों की नींद खुल गई। पुलिस को सूचना दी गई। मौका देखकर कार चालक भाग निकला। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। नंबर के आधार मालिक व चालक की तलाश की जा रही है।