{"_id":"66d6121714fd3c62a50b3823","slug":"one-fraud-arrested-in-sipahi-bharti-exam-in-lucknow-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा: उम्र व नाम बदलकर परीक्षा देने वाला गिरफ्तार, बायोमीट्रिक जांच में खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा: उम्र व नाम बदलकर परीक्षा देने वाला गिरफ्तार, बायोमीट्रिक जांच में खुली पोल
Tue, 03 Sep 2024 12:59 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 03 Sep 2024 12:59 AM IST
सार
चेकिंग के दौरान केंद्र प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह को पुलकित पर कुछ संदेह हुआ। इस पर अभ्यर्थी की बायोमीट्रिक जांच कराई तो वह भिन्न पाई गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में पिछले सप्ताह हुई सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन 31 अगस्त को उम्र और नाम बदल कर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी को मदेयगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मदेयगंज स्थित मुमताज पीजी कॉलेज में कानपुर देहात में अकबरपुर के मुरीदपुर का रहने वाला पुलकित परीक्षा देने पहुंचा था।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान केंद्र प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह को पुलकित पर कुछ संदेह हुआ। इस पर अभ्यर्थी की बायोमीट्रिक जांच कराई तो वह भिन्न पाई गई। इंस्पेक्टर ने पुलकित का डाटा चेक किया तो कुछ दस्तावेज में उसका नाम अमित यादव लिखा मिला।
विज्ञापन
इस पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उसने पहले 10वीं की परीक्षा वर्ष 2007 में श्यामलाल आदर्श जनता विद्यालय मैरकपुर लालपुर कानपुर देहात से पास की थी। 10वीं के अंकपत्र में उसकी जन्मतिथि 1993 अंकित थी। फिर उसने नौकरी पाने के लिए वर्ष 2015 में विमला देवी इंटर कॉलेज परसौली रनियां कानपुर देहात से 10वीं की परीक्षा पास की।
विज्ञापन
इसमें उसकी जन्मतिथि आठ अगस्त 1999 लिखी हुई थी। इंस्पेक्टर मदेयगंज के मुताबिक आरोपी को जेल भेजा गया है।