फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one eye donation is useful for 4 peoples

एक व्यक्ति नेत्रदान कर चार लोगों की लौटा सकता है रोशनी

Mon, 09 Sep 2019 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
one eye donation is useful for 4 peoples
अब एक व्यक्ति के नेत्रदान से चार लोग देख पाएंगे
विज्ञापन

एक कार्निया से दो लोगों में हो सकता है प्रत्यारोपण
अब एक व्यक्ति नेत्रदान (कार्निया) करके चार लोगों की जिंदगी में रोशनी लौटा सकता है। केजीएमयू में नई तकनीक से एक कार्निया से दो मरीजों में प्रत्यारोपण किया जा रहा है। अब तक नई तकनीक से 38 कार्नियल नेत्रहीन को रोशनी प्रदान की जा चुकी है। अभी तक एक कार्निया एक ही व्यक्ति में प्रत्यारोपित किया जाता था।
केजीएमयू नेत्र बैंक के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि कॉर्निया में पांच परतें होती हैं। इनमें इपीथीलियम, बोमेन मैम्बरेन, स्टोरमा, डिसिमेंट मैम्बरेन और इंडोथीलियम परत होती है। जिन मरीजों में अपर लेयर डिजीज होती है उनमें डीप एंटीरियर लैमेलर केरेटोप्लास्टी (डीएएलके) करते हैं और लोअर लेयर डिजीज में डेस्केमेट स्ट्रीपिंग एंडोथेलियल केरटोप्लास्टी (डीएसईके) की जाती है। ऐसे में कार्निया की परत को दो हिस्से में बांट लिया जाता है। कॉर्निया की सबसे भीतरी लेयर इंडोथीलियम होती है। अगर केवल इस लेयर को किसी कारणवश क्षति पहुंचती है, तो पूरी कॉर्निया का प्रत्यारोपण किया जाता है। यह आंखों की जांच के दौरान पता चलता है कि कौन सी परत खराब है। नई तकनीक से केजीएमयू में दान में मिले 19 कार्निया 38 लोगों में प्रत्यारोपित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यूपी में करीब दो लाख लोग कार्नियल ब्लाइंडनेस के शिकार हैं।
विज्ञापन

रैली निकाल किया जागरूक
केजीएमयू की ओर से राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत रविवार को 1090 चौराहे से रैली निकाली गई। कुलपति प्रोफेसर एमएलबी भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली मुख्यमंत्री आवास, राजभवन होते हुए हजरतगंज में समाप्त हुई। इस दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए नेत्रबैंक के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अरुण शर्मा ने कहा कि कॉर्नियल ब्लाइंड लोगों को सामान्य जीवन देने के लिए नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ानी होगी। रैली में डॉ. वाईके पाठक, पद्मेंद्र पंवार, सबसे कम उम्र के ड्रमर देवाग्य दीक्षित सहित मेडिकल छात्र-छात्राएं मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्प लाइन भी
कॉर्निया दान केवल आंख की ऊपरी परत है, न कि पूरी आंख। किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने पर फोन नंबर 6390826826 पर डायल करके नेत्रदान की सूचना दी जा सकती है। परिवारीजनों की ओर से सूचना मिलते ही केजीएमयू की टीम मौके पर पहुंचती है और दान की प्रक्रिया पूरी कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed