फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One died when a hightension line falls on a wire in Sandana in Sitapur.

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत, अन्य परिवार के चार लोग झुलसे

Mon, 14 Sep 2020 03:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Sep 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
One died when a hightension line falls on a wire in Sandana in Sitapur.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social media

सीतापुर जिले के संदना कस्बे में सोमवार की सुबह खेत गए एक ही परिवार के चार लोगों पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गए।

विज्ञापन


खबर पाते ही आनन-फानन में विभाग ने टूटी बिजली लाइन जोड़ दी, लेकिन चंद घंटे बाद ही इस लाइन का तार टूट कर खेत की रखवाली के लिए लगे कंटीले तार पर जा गिरा। जिससे उस पर करंट उतर आया और खेत गया एक अन्य बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना को लेकर पुलिस को अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

दरअसल, संदना निवासी सुरेश (45) पुत्र छोटेलाल, उसकी पत्नी चमेली (40), बेटी लक्ष्मी (10), बेटे बृजेश (15) के साथ संदना के पड़ोसी सुंदरानंद आश्रम के पास अपने खेत पर काम करने गए थे। यह लोग खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच ऊपर से गुजरी हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार अचानक टूट कर इन लोगों के ऊपर गिर गया। जिससे यह चारों लोग बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में लोगों को निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

हाईटेंशन लाइन का तार टूटने की खबर पाकर सरवा उपकेंद्र से बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन लोगों ने टूटे हुए हाईटेंशन लाइन के तार को जोड़ दिया। कुछ देर बाद संदना निवासी बनवारी (50) पुत्र जसकरण अपने खेत जा रहा था।

इसी बीच जोड़ा गया हाईटेंशन लाइन का तार फिर से टूट गया। टूटने के बाद करंट दौड़ता बिजली का तार खेत में सुरक्षा के लिए लगे कंटीले तार पर जा गिरा। जिससे उसमें भी करंट उतर आया और इसी बीच उधर से गुजरा बनवारी कंटीले तार की चपेट में आ गया जिससे उसको जबरदस्त करंट लग गया।

जानकारी होने पर परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। उसको आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed