{"_id":"63f6f9a3e99c497db800ae54","slug":"one-died-in-an-accident-on-poorvanvhal-expressway-in-barabanki-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रिपलिंग कर रहे तीन युवक हादसे का शिकार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रिपलिंग कर रहे तीन युवक हादसे का शिकार, एक की मौत
Thu, 23 Feb 2023 10:59 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 23 Feb 2023 10:59 AM IST
सार
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। युवक बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे थे। एक युवक ने हेलमेट लगाया हुआ था।
विज्ञापन
हादसे में घायल हुआ युवक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे तीन युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इसमें एक ही मौत हो गई जबकि दो घायल हैं।
विज्ञापन
घटना बुधवार रात करीब 1:30 बजे की है। पेट्रोलिंग कर रहे कर्मचारियों ने बरावां गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लहूलुहान हालत में पड़े तीन युवकों को सीएचसी हैदरगढ़ भिजवाया। जहां एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृत युवक की पहचान सीतापुर जिले के बिसवां निवासी 19 वर्षीय फैसल के रूप में हुई है जबकि हादसे में उसके दो साथी इरफान और तौसीफ घायल हुए हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए फैसल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं एक युवक ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन