{"_id":"65b09ba39b1953cce60edaf3","slug":"one-died-in-an-accident-on-ayodhya-prayagraj-highway-in-sultanpur-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: अयोध्या हाइवे पर बाइक सवार सगे भाइयों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: अयोध्या हाइवे पर बाइक सवार सगे भाइयों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौके पर ही मौत
Wed, 24 Jan 2024 10:39 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, भदैंया सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भदैंया सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:39 AM IST
सार
अयोध्या हाइवे पर लालमणी अस्पताल के पास हुई भीषण दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वो बाइक पर अपने भाई के साथ सवार था। ट्रक ने पीछे से बाइक पर जोरदार टक्कर मारी।
विज्ञापन
हाइवे पर हुआ हादसा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या प्रयागराज हाइवे के सुल्तानपुर बाईपास पर लालमणि हास्पिटल लोहरामऊ के निकट मंगलवार की देर रात बाइक सवार सगे भाइयों को ट्रक ने रौंद दिया जिसमें एक की मौत हो गई तथा दूसरा लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
अयोध्या प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की देर रात दस बजे पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक सवार सगे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों भाई दूर सड़क पर जा गिरे और उनका सिर फट गया। भीषण सड़क हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घायल दूसरे भाई को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगो ने बताया कि कोतवाली देहात थाने के सोनबरसा लाला का पुरवा गांव निवासी सगे भाई पिंटू (32) और रमेश (26) पुत्र रामधनी मंगलवार की देर रात मजदूरी कर लोहरामऊ स्थित किसी गोदाम से वापस बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों अयोध्या हाइवे के लालमणि हॉस्पिटल के पास पहुंचे थे कि पीछे से आई ट्रक दोनों को रौंदकर भाग निकली। हादसे में पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रमेश गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल मे भर्ती है।
विज्ञापन
हादसे की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटनास्थल कोतवाली नगर के लालमणि हॉस्पिटल के पास है जहां कोतवाली नगर पुलिस पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।