फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One died in an accident in piperpur thana kshetra in Amethi.

अमेठी: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर हुई मौत

Thu, 26 Nov 2020 01:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 Nov 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
One died in an accident in piperpur thana kshetra in Amethi.
गीता - फोटो : amar ujala
अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के हारीपुर गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


पीपरपुर थाना क्षेत्र के हारीपुर में बुधवार देर शाम हारीपुर-रसवादा संपर्क मार्ग निकट घटकौर महाना मोड़ के समीप एक ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला को गम्भीर चोटे आ गईं जब तक लोग कुछ समझ पाते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


महिला की पहचान गीता (40) पत्नी विजय कुमार यादव निवासी दत्ता का पुरवा मजरे पलिया जिला सुल्तानपुर के रूप में हुई है। वह अपने रिश्तेदार के घर से अपने पति के साथ घर वापस पलिया जा रही थी। घटना से परिवार वालो का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक घटना स्थल पर भारी भीड़ मौजूद रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष पीपरपुर प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका गीता देवी के पति विजय कुमार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जांच कराकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed