फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One died and three injured in an accident in Sultanpur.

चालक ने खोया नियंत्रण: खड़े ट्रक में जा घुसी टूरिस्ट बस, एक महिला की मौत व तीन गंभीर रूप से घायल

Wed, 07 Jun 2023 10:40 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Jun 2023 10:40 AM IST
सार

वाराणसी-लखनऊ रोड पर हुए भीषण हादसे में एक टूरिस्ट बस सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
One died and three injured in an accident in Sultanpur.
घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर में वाराणसी-लखनऊ रोड पर चांदा थानाक्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा और ईसीपुर गांव के बीच टूरिस्ट बस खड़ी ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में एक श्रद्धालु महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। सभी को गंभीर स्थिति में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना आज सुबह की है। टूरिस्ट बस श्रद्धालुओं को नासिक से नेपाल लेकर जा रही थी।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के नासिक से टूरिस्ट बस सुबह ढाई बजे के करीब सुल्तानपुर के रास्ते वाराणसी की तरफ जा रही थी। बस चांदा कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा और ईसीपुर गांव के निकट पहुंची थी कि चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया। बस लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर आगे खड़े ट्रक में जा घुसी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - किसानों के लिए अच्छी खबर: योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, इस योजना को दी मंजूरी; होगा बड़ा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेंगे होटल: मेहमानों का ब्योरा ऑनलाइन रखना होगा जरूरी, राज्य सरकार बनाएगी पोर्टल


घटना में सुनीता अर्जुन आवरे (55) पत्नी अर्जुन आवरे निवासी नासिक, थाना अंबर महाराष्ट्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों में सुरेश विट्ठल (50), कमल शिंदे पत्नी नरेंद्र निवासी नासिक, थाना अंबर महाराष्ट्र व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतका सुनीता अर्जुन आवरे की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैफिक जाम खुलवाया है और स्थानीय लोगों को मौके से हटाया। वहीं, दूसरी टूरिस्ट बस में अन्य मुसाफिरों को वाराणसी की तरफ रवाना कर दिया गया है।

सीओ लंभुआ अब्दुल सलाम ने बताया कि चालक के नींद में होने की वजह से प्रथम दृष्टया हादसा होने की जानकारी सामने आ रही है। टूरिस्ट बस डैमेज हो गई है। दूसरी बस में यात्रियों को रवाना कर दिया गया है। मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तीन घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। घायल के नासिक निवासी परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed