{"_id":"dcbde37afb148d39b56acf143fc41359","slug":"one-died-and-15-injured-in-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार को बचाने में पलटी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार को बचाने में पलटी बस
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Sun, 04 May 2014 03:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही मिनी बस गिलौला में तिलकपुर गांव के पास साइकिल सवार को बचाने में पलट गई। एक नेपाली युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 15 यात्री जख्मी हो गए।
विज्ञापन
सभी नौकरी की तलाश में दिल्ली जा रहे थे। इसी रात खैरीघाट के रायपुर चौराहे के पास बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई और आठ घायल हुए हैं।
विज्ञापन
नेपाल के अरघा जिले के युवक प्रतिवर्ष मई में नौकरी की तलाश में दिल्ली, उत्तराखंड और पंजाब को पलायन करते हैं।
यहां के थाना हंता बामरूप निवासी 18 नागरिक शुक्रवार को सिद्धार्थनगर जिले से लगी बढ़नी सीमा पर पहुंचे।
यहां दिल्ली जाने के लिए मिनी बस (डीएल 01 वीए 9809) तय कर सभी निकले। रात 12 बजे के आसपास बस जब श्रावस्ती के तिलकपुर गांव के पास पहुंची तभी दो बाइक सवार अचानक सामने आ गए।
विज्ञापन
बाइक सवारों को बचाने में बस अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। चीख-पुकार सुनकर तिलकपुर गांव के लोग दौड़ पड़े।
ग्रामीणों ने यात्रियों को बाहर निकाला लेेकिन तब तक राम बहादुर (33) पुत्र चुन बहादुर, की मौत हो चुकी थी।
बस में सवार छविलाल पुत्र नंदा निवासी देवधुरी थाना नमई समेत अन्य 15 यात्री चोटिल हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के तत्काल बाद थाने पर सूचना दी गई लेकिन गिलौला पुलिस डेढ़ घंटे बाद पहुंची। इस दौरान चोटिल यात्री दूसरे वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
गिलौैला थानाध्यक्ष छोटक यादव और उपनिरीक्षक सीपी यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त मिनी बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक और क्लीनर फरार हैं।
बस में सवार छविलाल ही मौके पर मिला। उसकी तहरीर पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया हैै। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवारीजनों को नेपाल सूचना दी गई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से बाइक (यूपी 43 जे 5799) भी मिली है लेकिन वह किसकी है यहा पता नहीं चल सका है।