फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One died and 14 injured in an accident in Ayodhya.

अयोध्या: प्रतिमा विसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली पलटी,14 श्रद्धालु घायल, एक की मौत

Thu, 26 Oct 2023 04:10 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 Oct 2023 04:10 PM IST
सार

अयोध्या कोतवाली अंतर्गत बूथ नंबर 4 के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में 14 श्रद्धालु घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
One died and 14 injured in an accident in Ayodhya.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुर्गा प्रतिमा विसर्जित कर वापस लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर अचानक पलट गई। हादसे में करीब 14 लोग घायल हो गए जिनमें से दो लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


इनमें से एक अनित पुत्र राम आशीष रावत कि रास्ते में मौत हो गई। घटना बुधवार बृहस्पतिवार की रात कोतवाली अयोध्या अंतर्गत अयोध्या लखनऊ हाईवे पर रघुकुल रेस्टोरेंट के पास हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कंगना ने रामलला के किए दर्शन : बोलीं- वैटिकन की धार्मिक केंद्र बनेगी रामनगरी, जय श्रीराम के लगवाए नारे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में पोस्टर वार: 2024 में राहुल पीएम और अजय राय होंगे सीएम, अखिलेश को पीएम बनाने वाले पोस्टर पर करारा जवाब


पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सूखापुर इटौरा गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गांव के लोग बुधवार को ट्रैक्टर ट्राली से प्रतिमा लेकर अयोध्या गए हुए थे। देर रात लौटते समय बूथ नंबर 4 के पास स्थित रघुकुल रेस्टोरेंट के सामने ट्रैक्टर ट्राली अचानक पलट गई। हादसे में करीब 14 लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

यहां हालत गंभीर होने पर अनीत पुत्र राम आशीष रावत (20) वर्ष व अनूप पुत्र शेषराम (21) निवासी सूखापुर इटौरा को लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही अनीत की मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed