फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one died and 10 injured in an accident in baskhari thana in Ambedkar nagar.

Ambedkar Nagar: अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक में भिड़ी बोलेरो, एक की मौत व 10 घायल

Thu, 18 Aug 2022 03:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Aug 2022 03:05 PM IST
सार

बसखारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक अनियंत्रित बोलेरो सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
one died and 10 injured in an accident in baskhari thana in Ambedkar nagar.
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

फल लेकर जा रही मिनी ट्रक एवं जायरीनों (श्रद्घालु) से भरी बोलेरो की गुरुवार को बसखारी थाना क्षेत्र में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक की मौत हो गई जबकि 10  घायल हो गए। मौके पर पहुंची बसखारी पुलिस ने स्थानीय लोगों एवं एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अतरौलिया स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


दुर्घटना गुरुवार सुबह 8 बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर लहटोरवा पुलिस चौकी के निकट की है। बताया जाता है कि बोलेरो सवार 10 लोग बड़ागांव थाना बलुआ चंदौली से किछौछा स्थित दरगाह मखदूम साहब के दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच अनियंत्रित हुई बोलेरो सामने से आ रही ट्रक में सामने से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक और बोलेरो सड़क के किनारे खाई में जा गिरे। इससे बोलेरो पर सवार सभी जायरीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए अतरौलिया चिकित्सालय भिजवाया गया जहां पर असगर पुत्र इसरार उम्र 36 वर्ष की मौत हो गई। जबकि अंजुम पुत्र शहनाज, बेबी खान पुत्र अरशद, अफसरी बेगम पुत्री इसरार,अनस पुत्र अरशद,अमन पुत्र अरशद,शिफा पुत्री अरशद, शाजिया पत्नी असगर, चालक अशरफ उर्फ पप्पू पुत्र वाहिद अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। ट्रक चालक और क्लीनर भी घायल हुए थे लेकिन वे मौके से निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed