फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One cleaner died while cleaning sever tank in Ayodhya.

अयोध्या नगर निगम में सीवर की सफाई करने उतरे कर्मी की मौत, दो बेहोश

Sat, 27 Mar 2021 07:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Mar 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
One cleaner died while cleaning sever tank in Ayodhya.
कर्मचारी की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के नया घाट मोहल्ले में सीवर लाइन में सफाई करने उतरे कर्मी की गैस रिसाव के कारण मौत हो गई है जबकि सफाई कर्मी को बचाने के चक्कर में दो अन्य कर्मी बेहोश हो गए। बेहोश कर्मियों को स्थानीय श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर नगर निगम व जल निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया गैस रिसाव के कारण मौत व बेहोश होना बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सही स्थिति की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।
विज्ञापन


अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में तोशीबा नामक निजी कंपनी को सीवर सफाई का जिम्मा सौंपा गया है। शनिवार को अयोध्या जोन के नया घाट मोहल्ले के निकट निजी कंपनी के तीन कर्मचारी सीवर लाइन की सफाई करने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों का कहना है कि प्रयागराज जिले का मनोज सिंह बिना किट व बेल्ट के सीवर लाइन की सफाई के लिए उतर गया। इसी दौरान गैस रिसाव के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देख दो अन्य कर्मी बांदा निवासी अजय सिंह व धमेंद्र सिंह भी नीचे उतर गए। गैस रिसाव के कारण ये दोनों भी बेहोश हो गए।

सेफ्टी बेल्ट व किट नहीं पहने थे कर्मचारी

तीनों कर्मचारियों के बेहोश होने पर आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने के लिए गुहार लगाई। गुहार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह तीनों को निकालकर श्रीराम चिकित्सालय पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम और जल निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। दोनों विभागों के अधिकारियों का मानना है कि गैस रिसाव के कारण ही एक कर्मी की मौत हुई है।

अधिकारियों ने श्रीराम चिकित्सालय जाकर बेहोश कर्मियों व मृत कर्मी के परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। नया घाट वार्ड के पार्षद महेंद्र प्रताप शुक्ल ने बताया कि घटना के दौरान सीवर लाइन में उतरे कर्मी सेफ्टी बेल्ट व किट नहीं पहने थे, इसी वजह से घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed