फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One child died after collapse of a house in Lucknow.

Lucknow: बच्चों पर भरभराकर गिरा जर्जन मकान, हादसे में चार जख्मी, कंचे खेल रहे थे बच्चे

Sun, 09 Oct 2022 08:54 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Oct 2022 08:54 AM IST
सार

लखनऊ के आशियाना इलाके में एक जर्जर मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में तीन बच्चों व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
One child died after collapse of a house in Lucknow.
मकान का ढहा हुआ मलबा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आशियाना के सेक्टर एम-1 स्थित अंसल आंगन योजना (रिक्शा कॉलोनी) में शनिवार को जर्जर मकान की छत गिरने से तीन बच्चे और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मलबे में दबे लोगों को निकलवाकर लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। जहां से बच्चों को ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।

विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह व एसडीएम सिद्धार्थ कुमार भी मौके पर पहुंचे। प्राची सिंह के मुताबिक हादसे में गोकुल (13), अनिल (10), मनी (11) व शुभम (22) घायल हुए हैं। अंसल आंगन योजना के तहत बनी 1222 मकानों वाली कॉलोनी में दोपहर करीब एक बजे कुछ बच्चे जर्जर मकान में खेल रहे थे। अचानक मकान की छत गिर गई। अन्य बच्चों ने शोर मचाया। इसके बाद स्थानीय लोग व समाजसेवी पप्पू यादव ने बल्लियों के सहारे मलबा हटाना शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। एसडीएम सरोजनीनगर सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि मकान खाली पड़ा था और काफी जर्जर था। रिपोर्ट तैयार कर घायलों की आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन


जर्जर मकानों में हर वक्त जान सांसत में 
स्थानीय लोगों ने बताया कि डेवलपमेंट चार्ज जमा करवाने के बावजूद अंसल ने बिजली, सड़क, सीवर और पानी की कोई व्यवस्था नहीं की है। साथ ही निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है। इस समय कॉलोनी में 450 मकानों में करीब 1600 लोग रहते हैं। इनमें से कुछ किराए पर हैं, जबकि कुछ में मकान मालिक हैं। महिलाओं ने बताया कि ज्यादातर मकानों को ठेकेदारों ने किराए पर उठा रखा है। किसी से एक हजार तो किसी से 1500 रुपये महीना किराया लेते हैं। स्थानीय निवासी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के बावजूद एलडीए, बिजली विभाग, जल संस्थान की तरफ से कोई सुविधा मुहैया नहीं करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed