फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One Book of Mathematics for junior high school

यहां अब एक ही होगी गणित की किताब

Mon, 07 Apr 2014 09:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 07 Apr 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
One Book of Mathematics for junior high school

बेसिक शिक्षा परिषद के जूनियर हाईस्कूल में गणित की किताब का बोझ कम कर

विज्ञापन
दिया गया है।

जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को गणित की अब एक किताब ही दी जाएगी। पहले दो दी जाती थीं। बेसिक शिक्षा विभाग इसके आधार पर शीघ्र ही टेंडर खोलने वाला है।

इसकी अनुमति भी चुनाव आयोग से मिल गई है। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वालों को जुलाई में स्कूल खुलते ही किताब देने की तैयारी है। इसके लिए जून के अंत तक सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों पर किताबें भेज दी जाएंगी।


सर्व शिक्षा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 8 तक बच्चों को मुफ्त किताब देने की व्यवस्था है।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद जहां 6 से 14 वर्ष के बच्चों की शिक्षा अनिवार्य की गई है, वहीं फ्रेमवर्क फॉर इम्पलिमेंटेशन में पाठ्यक्रम संशोधित करने पर जोर दिया गया है।

उबाऊ और रटंत पद्धति पर आधारित पाठ्यक्रम को सरल और रोचक बनाने की बात कही गई है। उत्तर प्रदेश में इसके आधार पर ही बेसिक शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम के संशोधन की प्रक्रिया चल रही है।

परिषद की बैठक में यह तय किया गया है कि कक्षा 6, 7 व 8 में चलने वाली अंक गणित व रेखा-बीज गणित की किताब को मिलाकर एक कर दिया जाए।


बेसिक शिक्षा परिषद ने इसके आधार पर ही किताबों की छपाई का निर्देश दिया है। विभागीय जानकारों की मानें तो इन दो किताबों के स्थान पर एक किताब देने से करीब 80 लाख रुपये की बचत होगी।

वैसे विगत वर्ष से यह माथापच्ची चल रही थी कि जूनियर हाईस्कूलों में गणित की एक किताब कर दी जाए, लेकिन उस समय इस पर सहमति नहीं बन पाई थी। इस बार बन गई है।

इसके पहले गत वर्ष कक्षा 6 में स्काउट गाइड, पर्यावरणीय अध्ययन तथा शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य नामक किताबें तथा कक्षा 7 व 8 में पर्यावरणीय अध्ययन व शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य नामक किताबों को बच्चों को देने के बजाय पुस्तकालय में रखने पर निर्णय हो चुका है।

मौजूदा समय कक्षा 1 में एक, कक्षा 2 में दो, कक्षा 3 में पांच, कक्षा 4 व 5 में छह-छह, कक्षा 6 में 14 और कक्षा 7 व 8 में 13-13 किताबें बच्चों को मुफ्त में दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed