फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one arrested in fraud of seven crore

सात करोड़ की ठगी के मामले में एक जालसाज गिरफ्तार

Tue, 14 Jun 2022 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
one arrested in fraud of seven crore
लखनऊ। महानगर पुलिस ने सात करोड़ रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार को आरोपी को महानगर के अकबरनगर कुकरैल ओवरब्रिज से पकड़ा गया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी डीआईओएस गाजीपुर ओमप्रकाश राय के रिश्तेदार प्रवीण कुमार राय का नजदीकी है। आरोपी के खाते में फर्जी तरीके से चेक पर दस्तखत कर प्रवीण ने 1.07 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक महानगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, सोमवार को पकड़ा गया जालसाज बाराबंकी के नवाबगंज स्थित हडौरी का रहने वाला शिवकुमार सिंह है। उसे सात करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस ठगी करने वाले गिरोह में गाजीपुर के डीआईओएस ओमप्रकाश राय, उनकी पत्नी शशि राय, रिश्तेदार प्रवीण कुमार राय और प्रवीण का भाई विनय कुमार राय उर्फ बंटी भी आरोपी हैं। पीड़ित दीपक कुमार राय ने इन सभी पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी कि सभी ने मिलकर उनके साथ सात करोड़ की ठगी की है। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी इस गिरोह से काफी नजदीक से जुड़ा है। वह जमीनों के नाम पर लेनदेन की पूरी जानकारी रखता है।
विज्ञापन

दो बार में ट्रांसफर की गई थी रकम
पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रवीण राय की शिवकुमार सिंह से साठगांठ है। प्रवीण ने फर्जीवाड़ा कर दो बार में 1.07 करोड़ रुपये शिवकुमार के खाते में ट्रांसफर किए। पहली बार में प्रवीण ने 27 लाख और दूसरी बार में 80 लाख रुपये के प्रमाण मिले हैं। वहीं शिवकुमार सिंह के बैंक खाते को सीज करने के लिए पत्र भेजा गया है ताकि पूरे खाते की सही जांच की जा सके। शिवकुमार सिंह ने भी पुलिस के सामने यह रकम अपने खाते में ट्रांसफर होने की बात कुबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed