फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one arrested in fraud

चेक का क्लोन बना सवा लाख रुपये उड़ाने वाला दबोचा

Fri, 09 Oct 2020 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
one arrested in fraud
गोमतीनगर विस्तार थाना की पुलिस ने चेक का क्लोन बनाकर सवा लाख रुपये उड़ाने वाले शातिर पीयूष शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पीयूष पांच साल से फरार था और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि मूलरूप से कौशांबी के सैनी स्थित रघुनाथपुर निवासी व यहां मड़ियांव के केशवनगर में रह रहे पीयूष शुक्ला के खिलाफ वर्ष 2015 में बैंक ऑफ बड़ौदा की गोमतीनगर शाखा के प्रबंधक ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने करीब डेढ़ लाख रुपये के क्लोन चेक बैंक में प्रस्तुत किए थे। उसकी सवा लाख रुपये की चेक कैश भी हो गईं। बाद में छानबीन करने पर चेक क्लोन पाई गईं तो बैंक अधिकारियों के होश उड़ गए। धोखाधड़ी की घटना के बाद से पीयूष फरार था। बृहस्पतिवार को उपनिरीक्षक रमेश कुमार पटेल व अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पीयूष के साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed