{"_id":"606b30318ebc3ec4487ae6d1","slug":"one-arrested-from-mau-mukhtar-also-sued-barabanki-police-bringing-ambulance-from-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ से एक गिरफ्तार, मुख्तार पर भी मुकदमा, पंजाब से एंबुलेंस लेकर आ रही बाराबंकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ से एक गिरफ्तार, मुख्तार पर भी मुकदमा, पंजाब से एंबुलेंस लेकर आ रही बाराबंकी पुलिस
Mon, 05 Apr 2021 10:47 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
पंजाब में पेशी के दौरान मुख्तार व्हील चेयर पर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस मामले में पुलिस ने मऊ जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब इस मामले में मुख्तार अंसारी समेत कई अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है। वहीं पंजाब में लावारिस मिली एंबुलेंस लेकर बाराबंकी पुलिस यहां पहुंच चुकी है। अब जल्द ही एंबुलेंस यहां पहुंचने की उम्मीद है। वहीं इस मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात अधिकारियों ने कही है।
एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि पंजाब की रोपड़ जेल में बंद मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस (यूपी 41 एटी 7171) के पंजीकरण कूटरचित दस्तावेज एवं बिना वैध प्रमाण-पत्र के संचालन करने के संबंध में शहर कोतवाली में डॉ. अल्का राय के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले की विवेचना के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गयी थीं। एक टीम विवेचक निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में जनपद मऊ गई थी। दूसरी टीम नवीन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के नेतृत्व में पंजाब गई थी। निष्पक्ष जांच एवं पर्यवेक्षण के लिए एक एसआईटी का भी गठन किया गया था।
मऊ गई टीम विवेचना के आधार पर श्याम संजीवनी अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर की डॉ अल्का राय, उनके सहयोगी डॉ. शेषनाथ राय, मुख्तार अंसारी, मुजाहिद, राजनाथ यादव व अन्य का नाम इस आपराधिक षड्यंत्र में कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने में प्रकाश में आया है। इनके खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है। इन पर आरोप है कि इन लोगों ने दबाव बनाकर प्रपत्रों पर हस्ताक्षर कराया और आपराधिक षड्यंत्र कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी करते हुए विधि विरुद्ध उपयोग के लिए वाहन खरीदा तथा फर्जी ढंग से पंजीकरण कराकर गलत इस्तेमाल करने के आपराधिक कृत्य एवं अवैध पंजीयन के बावजूद अपने कब्जे में रखकर एंबुलेंस का संचालन किया। इस प्रकरण में साक्ष्यों के क्रम में धारा-120बी, 506, 177 भा.द.वि. व 07 सीएलए एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए पुलिस ने राजनाथ यादव निवासी अहिरौली थाना सराय लखन्सी, मऊ की गिरफ्तारी की है। एसपी ने बताया शेष अन्य आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
एंबुलेंस ला रही पुलिस
एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि वहीं इसी मामले में दूसरी टीम जो नवीन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के नेतृत्व में पंजाब गई थी, वहां रोपड़-ऊना हाईवे पर ढाबे के पास एंबुलेंस लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। जिसे थाना सदर, रोपड़ में दाखिल किया गया है। जांच-पड़ताल के बाद एंबुलेंस को केस प्रॉपर्टी के रूप में हस्तगत कराकर बाराबंकी लाया जा रहा है। इसके बाद जांच कर आगे की कार्रवाई होगी।

यूपी पुलिस ने चेक किया लावारिस मिली एंबुलेस का इंजन
बाहुबली मुख्तार अंसारी को मोहाली अदालत में पेशी के दौरान इस्तेमाल एंबुलेंस को लेकर यूपी पुलिस गंभीरता दिखा रही है। यूपी नंबर की यह एंबुलेंस रविवार देर रात रोपड़-मनाली राष्ट्रीय मार्ग पर नानक ढाबे के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। थाना सदर पुलिस स्टेशन में लावारिस वाहन मिलने का मामला दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार यह एंबुलेंस पूरी तरह लॉक थी। यूपी पुलिस ने इसे खोलकर इंजन और चेचिस नंबर चेक किया। वहीं एंबुलेंस की सीटों को भी खोलकर तलाशी ली गई। एंबुलेंस के इंजन और चेचिस नंबर से छेड़छाड़ की बात सामने आ रही है।
एंबुलेंस की जांच कर रहे यूपी पुलिस के अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि एंबुलेंस के संबंध में यूपी में जाली दस्तावेज पर रजिस्ट्रेशन करवाने का मामला दर्ज किया गया है लेकिन अब यह एंबुलेंस रोपड़ में भी केस प्रॉपर्टी बन गई है। वे अदालती प्रक्रिया के जरिए इसे यूपी ले जाएंगे। इस संबंध में सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। अदालत की अनुमति मिलने के बाद ही इसे यूपी ले जाया जा सकता है।