फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one and half recruitment to be done in next five years in Uttar Pradesh.

अगले पांच साल में डेढ़ लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगी यूपी सरकार

Wed, 12 Jul 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Jul 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
 one and half recruitment to be done in next five years in Uttar Pradesh.

यूपी में पांच साल में डेढ़ लाख पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी। इस साल 30 हजार सिपाहियों और 3200 दरोगाओं की भर्ती की जाएगी। इसके लिए उच्चतम न्यायालय ने पहले ही सरकार को निर्देश दिया हुआ है।

विज्ञापन


बजट में पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए जिला स्तरीय पुलिस कार्यालयों और सीसीटीवी डाटा सेंटर की कनेक्टिविटी प्रदान किए जाने और पुलिस रिकॉर्ड को पूरी तरह डिजिटलाइज किए जाने का वादा किया गया है।
विज्ञापन


विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए उपकरणों की खरीद की बात कही गई है। वहीं, पहले चरण में 800 सिपाहियों के लिए आवास बनाए जाएंगे।

व्यवस्था बदलने से सुधार का भरोसा

 one and half recruitment to be done in next five years in Uttar Pradesh.

बजट भाषण में कहा गया कि पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जोन में एडीजी और रेंज में आईजी की तैनाती की गई है।

वित्त मंत्री ने भरोसा जताया है कि इससे अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था मजबूत होने के साथ जनसमस्याओं के निपटारे में भी गति आएगी। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए 181 महिला हेल्पलाइन की बात कही गई है। यह पहले से ही चल रही है।

पुरानी बातों का अधिक जिक्र
बजट में पुरानी बातों का जिक्र अधिक किया गया है। इनमें एंटी रोमियो स्क्वॉयड व एंटी भू-माफिया स्क्वॉयड का गठन और हर शिकायत की एफआईआर दर्ज करना प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed