फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One accused injured in encounter, accomplice arrested

Lucknow News: मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, साथी गिरफ्तार

Mon, 17 Mar 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 17 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
One accused injured in encounter, accomplice arrested
मानसिक रूप से कमजोर दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रविवार रात दोनों मुख्य आरोपियों
लखनऊ। मानसिक रूप से कमजोर दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रविवार रात दोनों मुख्य आरोपियों आजमगढ़ के संदीप और उसके साथी गोसाईंगंज के मायाराम की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में संदीप के दाहिने पैर में गोली लगी। मायाराम को मौके से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में दो चौकी इंचार्ज पर गाज गिरी थी, पर मोहनलालगंज इंस्पेक्टर को बख्श दिया गया। अब जांच की बात कहकर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही रविवार को मोहनलालगंज पुलिस की लापरवाही भी साबित हो गई जब केस को गोसाईंगंज से मोहनलालगंज ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन


डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस की छह टीमें वारदात के दोनों मुख्य आरोपियों संदीप व मायाराम की तलाश में लगी थीं। रात करीब 11 बजे दोनों के कुबहरा जंगल के पास मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम वहां पहुंची तो दोनों आरोपी बाइक से भागने लगे। घेराबंदी होने पर संदीप ने फायरिंग की दी। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई जो संदीप के दाहिने पैर में लगी। दोनों बाइक से गिरे और उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से तमंचा, कारतूस और खोखा मिला है। आरोपी संदीप टाइल्स कारीगर है ओर मायाराम पुट्टी का काम करता है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि 15 दिन से युवती के घर के पास काम कर रहे थे। 14 मार्च को युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले में चौकीदार रामफेर व उसके बेटे शंकर पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगा था। पुलिस ने रामफेर व शंकर को हिरासत में लिया था।

पीड़ित को मोहनलालगंज थाने से 16 किलोमीटर दूर गोसाईंगंज थाने भेजा गया

मामले में शुरू से ही मोहनलालगंज पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। तहसील दिवस पर शिकायत के बाद केस दर्ज नहीं किया। सूत्रों की मानें तो तहसील दिवस में प्रकरण दर्ज होते ही मोहनलालगंज कोतवाली से पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और प्रार्थना पत्र की फोटो खींचकर लौट गए। सीमा विवाद के चलते पीड़ित को केस दर्ज कराने के लिए 16 किलोमीटर दूर गोसाईंगंज थाने भेज दिया गया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो डीसीपी ने लापरवाही बरतने पर मोहनलालगंज की खुजौली चौकी के इंचार्ज अर्जुन सिंह और गोसाईंगंज के जेल चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। पर इंस्पेक्टर मोहनलालगंज के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इस पर डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल का तर्क है कि पुलिस की लापरवाही को लेकर एडीसीपी साउथ अमित कुमावत को जांच दी गई है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


एससी, एसटी एक्ट की धारा बढ़ाई गई

गोसाईंगंज पुलिस के अनुसार पीड़िता, वादी और चश्मदीद गवाह के बयान से पता चला घटना मोहनलालगंज इलाके में हुई थी। रविवार को डीसीपी निपुण अग्रवाल ने मुकदमा मोहनलालगंज थाने ट्रांसफर कर दिया। साथ ही केस में एससी, एसटी एक्ट की धारा बढ़ाई गई और विवेचना एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा को सौंपी गई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed