{"_id":"681e66b5e289877b010e1f79","slug":"one-accused-arrested-in-case-of-attempted-kidnapping-of-student-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1195944-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छात्र के अपहरण की कोशिश के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छात्र के अपहरण की कोशिश के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Sat, 10 May 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 10 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
छात्र के अपहरण की कोशिश के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। पीजीआई इलाके में बुधवार को साउथ सिटी में स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र सैय्यद यासिर रहमान का अपहरण की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीन नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। स्कूल प्रशासन ने यासिर के सहपाठी को निष्कासित कर दिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल दो कारों को भी पुलिस ने सीज किया है।
तेलीबाग के रमजान नगर निवासी यासिर का बुधवार को स्कूल में सहपाठी से विवाद हो गया था। छुट्टी होने पर सहपाठी ने साथी छात्र हरदीप सिंह व दो अन्य लोगों को बुला लिया। यासिर जब स्कूल से निकला तो आरोपियों ने कार से उसका अपहरण करने का प्रयास किया था। इसमें विफल होने पर छात्र को पीटकर भाग निकले थे। यासिर का एक पैर टूट गया था।
आरोपी सहपाठी निष्कासित
मिलेनियम स्कूल प्रबंधन के एक अधिकारी के मुताबिक घटना जानकारी में आते ही यासिर के सहपाठी को निष्कासित कर दिया गया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के मुताबिक मामले में तीन नाबालिग आरोपियों को उनके घरवालों को बुलाकर चेतावनी दी गई है। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।