फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   On the charge of indecency with the Naib Tehsildar, a notice will be sent to the ASP and the statement will be recorded

Lucknow News: नायब तहसीलदार से अभद्रता के आरोप में एएसपी को नोटिस भेजकर दर्ज करेंगे बयान

Thu, 22 May 2025 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
On the charge of indecency with the Naib Tehsildar, a notice will be sent to the ASP and the statement will be recorded
लखनऊ। पुलिस मुख्यालय में तैनात एएसपी वीरेंद्र कुमार के खिलाफ बिजनौर थाने में एफआईआर के मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। विवेचक की ओर से एएसपी के बयान दर्ज करने के लिए उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। बुधवार को आरोपी एएसपी ने पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

एएसपी का कहना है कि उनका पक्ष जाने बिना उनपर एफआईआर दर्ज कर दी गई। वहीं, डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल का कहना है कि एडीसीपी को पूरे मामले की जांच दी गई थी। विस्तृत जांच के बाद ही केस दर्ज किया गया है। एएसपी के मुताबिक उनके पास घटना के समय के वीडियो और फोटो हैं। वह उच्चाधिकारियों के सामने साक्ष्य रखेंगे। इसके पहले उन्होंने तत्कालीन नगर आयुक्त से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी थी। हालांकि, इस बीच उनका तबादला हो गया। पुलिस नगर निगम की नायब तहसीलदार कुमकुम मिश्रा के बयान भी दर्ज करेगी। उल्लेखनीय है कि एनजीटी के आदेश पर 16 फरवरी को औरंगाबाद खालसा में तालाब के पुनर्सृजन कार्य के निरीक्षण के लिए गईं नगर निगम की नायब तहसीलदार कुमकुम मिश्रा से एएसपी का विवाद हो गया था। आरोप है कि एएसपी ने नायब तहसीलदार से अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। कुमकुम की तहरीर पर एएसपी के खिलाफ अभद्रता, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed