फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   On the birth of Hazrat Ali, the slogans of Naara-e-Haideri and Ya Ali were raised.

Lucknow News: हजरत अली की विलादत पर गूंजी नारा-ए-हैदरी, या अली की सदाएं

Sun, 04 Jan 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 04 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
On the birth of Hazrat Ali, the slogans of Naara-e-Haideri and Ya Ali were raised.
शिया यतीमखाने में महफिल को खिताब करते हसन याकूब। -अमर उजाला
लखनऊ। पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के दामाद अमीरुल मोमिनीन हजरत अली अलैहिस्सलाम की विलादत पर शनिवार को शहर के मुस्लिम इलाकों में जश्न का माहौल रहा। यौमे पैदाइश की खुशी में आयोजित महफिलों में देर रात तक नारा-ए-हैदरी, या अली की सदाएं गूंजती रही। लोगों ने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जाकर नज्र चखी और इमाम की विलादत की मुबारकबाद देकर अपनी खुशी का इजहार किया। इमामबाड़ों, कर्बलाओं-दरगाहों और गली मोहल्लों में बिजली आदि की सजावट की गई।
विज्ञापन


काजमैन रोड स्थित शिया यतीमखाने में इदारा-ए-वारिसे काबा की ओर से यौमे अली शीर्षक से महफिले मकासिदा का आयोजन किया गया। मौलाना अम्मार काजिम जरवली ने हजरत अली की फजीलत बयान की। शायरों ने कलाम पेश किए। विलायत फाउंडेशन की ओर से दरगाह वजीरबाग स्थित इमामे जमाना हाॅल में आयोजित महफिल में मौलाना बाकर मशहदी ने खिताब किया। महफिल के बाद जुलूस ए मौलूदे काबा निकाला गया। जुलूस दरगाह हजरत अब्बास होता हुआ रौजा ए शबीह नजफ ले जाया गया। बिल्लौचपुरा स्थित इमामबाड़ा कसरे हुसैनी बिल्लौचपुरा में महफिल को मौलाना कल्बे जव्वाद और मौलाना हसनैन बाकरी ने खिताब किया। चौक स्थित मस्जिद तहसीन अली खां में मौलाना यासूब अब्बास ने महफिल को खिताब किया।
विज्ञापन


हजरत अली के इंसाफ से मजलूम नही होता था मायूस

मरकजी जमीअतुल हुफ्फाज की ओर से हजरत अली की विलादत पर अकबरी गेट स्थित एक मीनारा मस्जिद में आयोजित जलसा यौमे अली में मदरसा दारुल मुबल्लिगीन के अध्यापक कारी मोहम्मद सिददीक ने कहा कि शेरे खुदा हजरत अली बहुत इंसाफ पसंद थे। हजरत अली के इंसाफ से कोई मजलूम मायूस नहीं होता था। जलसे का आगाज कारी मोहम्मद ताहा और कारी मोहम्मद एहसान ने तिलावते कुरान पाक से किया। ऐशबाग स्थित गुलजार नगर में जलसा हुआ।

शिया यतीमखाने में महफिल को खिताब करते हसन याकूब। -अमर उजाला

शिया यतीमखाने में महफिल को खिताब करते हसन याकूब। -अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed