{"_id":"618aa2bd9d93ee5d3a72b74f","slug":"on-the-appeal-of-the-sp-president-the-mla-ended-his-fast-was-fasting-after-resigning-from-the-membership-of-the-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा अध्यक्ष की अपील पर विधायक ने खत्म किया अनशन, विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कर रहे थे अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा अध्यक्ष की अपील पर विधायक ने खत्म किया अनशन, विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कर रहे थे अनशन
Tue, 09 Nov 2021 10:03 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:03 PM IST
सार
विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह एवं एमएलसी सुनील सिंह साजन ने सिविल अस्पताल पहुंच कर विधायक को जूस पिलाया और अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे राकेश प्रताप सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अपील पर मंगलवार को अमेठी के गौरीगंज विधान सभा क्षेत्र के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अनशन समाप्त कर दिया है। विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह एवं एमएलसी सुनील सिंह साजन ने सिविल अस्पताल पहुंच कर विधायक को जूस पिलाया और अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि विधायक गांधीवादी तरीके से अपनी बात कह रहे हैं, लेकिन यह सरकार सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में अनशन समाप्त कर स्वस्थ्य हों और आगामी चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए तैयार हो। इसके बाद सपा का प्रतिनिधि मंडल सिविल अस्पताल पहुंचा और अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन
मालूम हो कि अपने क्षेत्र की दो सड़कों का निर्माण नहीं कराए जाने पर विधायक ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। हजरतगंज जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर अनशन कर रहे थे। पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया था। अनशन खत्म करने के बाद विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर अनशन खत्म किया है। विधानसभा क्षेत्र में दोनों सड़कों का मुद्दा आगे रखेंगे। उन्होंने अनशन के दौरान साथ देने वाले सभी पार्टी नेताओं के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन