फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   On stage, the self-sacrifice of Bharata and the steadfast commitment of Rama are brought to life.

Lucknow News: मंच पर उतरा भरत का त्याग और राम की वचनबद्धता

Fri, 16 Oct 2026 03:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
On stage, the self-sacrifice of Bharata and the steadfast commitment of Rama are brought to life.
ऐशबाग रामलीला में नाटक का मंचन करते कलाकार
लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे रामोत्सव के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को भरत मिलाप, श्रीराम की वचनबद्धता और भरत के त्याग की लीलाओं का मंचन हुआ। चित्रकूट में भरत का श्रीराम से अयोध्या लौटने का आग्रह करने और भगवान राम का वनवास पूरा करने पर अडिग रहने के प्रसंग का मंचन किया गया। भरत ने श्रीराम की चरण पादुकाएं लेकर लौटान और नंदीग्राम में कुटिया बनाकर वनवासी जीवन बिताने के दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। रामलीला से पहले सांस्कृतिक मंच पर क्रिएटिव डांस एकेडमी के कलाकारों ने राम आएंगे, कृष्णलीला, गणेश वंदना और शिव तांडव सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। दीपशिखा सिन्हा के निर्देशन में राम के जीवन संदेशों पर आधारित नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई। समिति अध्यक्ष हरीशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को सूर्पणखा प्रसंग, स्वर्ण मृग लीला और सीता हरण सहित कई लीलाओं का मंचन होगा।

ऐशबाग रामलीला में नाटक का मंचन करते कलाकार

ऐशबाग रामलीला में नाटक का मंचन करते कलाकार

ऐशबाग रामलीला में नाटक का मंचन करते कलाकार

ऐशबाग रामलीला में नाटक का मंचन करते कलाकार

ऐशबाग रामलीला में नाटक का मंचन करते कलाकार

ऐशबाग रामलीला में नाटक का मंचन करते कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed