फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   On Karva Chauth, married women prayed for the long life of their husbands

Lucknow News: करवा चौथ पर सुहागिनों ने की पति के दीर्घायु की कामना

Mon, 21 Oct 2024 03:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
On Karva Chauth, married women prayed for the long life of their husbands
चलनी में पति को निहारती व पति के हाथ से पानी पीने की तैयारी करती अंकिता। संवाद
निर्जला व्रत रख शिव-पार्वती, गणेश व कार्तिकेय का पूजन कर मांगा आशीष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। पति पत्नी के आपसी प्रेम और स्पंदन को नई ताजगी व मजबूती की याद दिलाने वाला करवा चौथ का पर्व जिले में रविवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस दौरान सुहागिनों ने निर्जला व्रत रख शिव पार्वती, गणेश व कार्तिकेय का पूजन कर अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की।
कार्तिक कृष्ण पक्ष चौथ पर रविवार को करवा चौथ का पर्व मनाया गया। इसके लिए सुहागिन महिलाओं ने भोर चार बजे से चंद्र देव के दर्शन तक सुहाग रक्षा व पति के लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा। सुहागिनों ने इस दौरान मन, वचन एवं कर्म से पति के प्रति पूर्ण समर्पण की भावना दिल में रखकर गौरापति, गौरी सुत व मां गौरी की आराधना किया। व्रत के बाद शाम चंद्रोदय पर करवा चौथ की व्रत रखने वाली सुहागिनों ने मिट्टी के बने करवा से चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद विधि विधान पूर्वक चंद्र देव की पूजा किया। इस दौरान सुहागिनों ने माता पार्वती की विधि विधान पूर्वक पूजन कर अखंड सुहाग का सामान भी चढ़ाया। सूर्योदय से पूर्व प्रारंभ हुआ यह व्रत देर शाम चंद्रमा के पूजन के पश्चात संपन्न हुआ। इस दौरान सुहागिनों ने चलनी में दीपक रख पति को देखा। इस मौके पर सुहागिनों ने पति सहित बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर चावल से बने लड्डू व पीठे का भोग लगा उसे ग्रहण कर व्रत का पारन किया।
विज्ञापन


पंजाबी महिलाओं ने करवा पूजन कर मांगी पति की लंबी आयु
इकौना। जहां हिंदू समुदाय की महिलाएं रात में करवा पूजन करती है। वहीं पंजाबी समुदाय में शाम पांच बजे करवा पूजन की परंपरा है। इसी परंपरा के तहत रविवार को इकौना में पंजाबी समुदाय की महिलाओं ने शाम 5 बजे करवा पूजन किया। अनिल नैयर के आवास पर आयोजित इस पूजन में महिलाओं ने विधि विधान से पूजन कर अपने पति के लिए लंबी आयु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने समुदाय की सबसे बुजुर्ग महिला संतोष नैयर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं कविता नैयर ने करवा चौथ की कथा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed