फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   On holy marcket across 150 crore

फागुन के रंग में बाजार, उमड़े खरीदार, कारोबार 150 करोड़ के पार

Wed, 20 Mar 2019 12:41 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Wed, 20 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
On holy marcket across 150 crore
गोमती नगर मार्केट - फोटो : अमर उजाला
राजधानी के बाजार मंगलवार को फागुन के रंग से सराबोर नजर आए। मंगलवार एवं बीते सोमवार को हजरतगंज, अमीनाबाद, चौक, आलमबाग, भूतनाथ मार्केट, पत्रकारपुरम, गोमतीनगर जैसे बाजारों में खूब खरीदार उमड़े।
विज्ञापन


शोरूम, मॉल यहां तक की फुटपाथ पर लगी दुकानों में जबर्दस्त भीड़ थी। आलम यह था कि घंटों लाइन में लगने रहने के बाद लोगों को जरूरत का सामान मिल सका। कारोबारियों का अनुमान है कि इस होली पर दो दिन में 150 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन


इसमें 40 करोड़ रुपये से अधिक की तो साड़ियां और कॉस्मेटिक ही बिक गए हैं, जबकि 30 करोड़ रुपये के ड्राई फ्रूंट का कारोबार शामिल है। अमीनाबाद के कारोबारी विनोद अग्रवाल के मुताबिक, कॉस्मेटिक में ब्रांडेड परफ्यूम, सुगंधित डिओ और फेस वॉश की खूब बिक्री हुई है। इसके अलावा श्रृंगार की वस्तुएं भी बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपूरथला के कपड़ा कारोबारी के मुताबिक, पिछले एक पखवारे से होली पर रंग-बिरंगे पर्दे एवं चादर खूब बिक रहे हैं।। अब तक 10 करोड़ रुपये के सजावटी कपड़े बिक चुके। वहीं अमीनाबाद, गणेशगंज एवं भूतनाथ मार्केट के  कारोबारियों ने बताया कि इस होली पर 10-10 हजार रुपये कीमत की साड़ियां खूब बिकीं।

15 करोड़ के रेडीमेड बिके
भूतनाथ मार्केट के कारोबारी देवेंद्र गुप्ता एवं सहारागंज के कारोबारी मोहम्मद अफजल के मुताबिक, शहरवासी 15 करोड़ रुपये  के रेडीमेड खरीद कर घर ले गए हैं।

30 करोड़ रुपये के सूखे मेवे खरीदे गए
ड्राई फ्रूट की सबसे बड़ी थोक बाजार सुभाष मार्ग पर तीन दिनों से व्यापक स्तर पर ड्राई फ्रूट की सेल चल रही। शहर एवं आसपास के जिले के लोग 30 करोड़ रुपये का ड्राई फ्रूट खरीद चुके हैं।

 पनीर का स्टॉक खत्म
होली पर पनीर एवं मटर की सब्जी का चलन होने के कारण दोनों की खपत बहुत बढ़ चुकी है। 270 से 290 रुपये प्रति किलो बिकने वाले पनीर का मंगलवार शाम को कई जगहों पर स्टॉक खत्म हो गया। होली तक करीब 10 करोड़ रुपये का पनीर एवं मटर के बिकने की उम्मीद है।

15 करोड़ से शहर होगा लाल
इस होली पर शहर 15 करोड़ रुपये के रंग एवं गुलाल से लाल होगा। थोक कारोबारियों के मुताबिक 10 करोड़ रुपये का रंग व गुलाल और पांच करोड़ रुपये की पिचकारी खुदरा दुकानदार खरीद कर ले गए हैं। रंग-गुलाल एवं पिचकारी की मंगलवार से बंपर सेल शुरू हो चुकी।

लकड़ी के लिए मारामारी
लकड़ी कारोबारियों के अनुसार, होलिका दहन में इस होली पर पांच करोड़ रुपये से अधिक की लकड़ी बिकेगी। इसके लिए एक विशेष तरह की लकड़ी मुज्झढ़  (जड़) का स्टॉक है। ऐशबाग के कारोबारी अंसारी टिंबर के अबरार के मुताबिक, यह लकड़ी 500 से 800 रुपये प्रति क्विंटल है। 500 से 600 रेट की लकड़ी थोड़ी गीली है।


दस करोड़ का खोवा बिक चुका
होली त्योहार के चलते रोजाना एक करोड़ रुपये का खोया बिक रहा है। कारोबारियों के मुताबिक, बीते दस दिन से अब तक 10 करोड़ रुपये का खोया बिक चुका है। रकाबगंज, आर्यनगर खोया मंडी के कारोबारियों ने बताया, कि यह खोया मंडियों के अतिरिक्त  मिष्ठान दुकानों व पराग काउंटर पर बिक रहा। इस बार पराग ने 40 टन खोया बेचने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed