फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   on court judgment controversy vijay goyal comment on Congress

कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाने पर विजय गोयल ने कसा कांग्रेस पर तंज

Sat, 21 Apr 2018 12:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Apr 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
on court judgment controversy vijay goyal comment on Congress
विजय गोयल - फोटो : ANI

अदालतों के फैसले भी अब ईवीएम के रिजल्ट की तरह हो गए हैं। मनमाफिक आया तो सब ठीक और न आया तो आलोचना शुरू कर दो। ये बातें केंद्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्यमंत्री विजय गोयल ने कही।

विज्ञापन


वह शुक्रवार को लखनऊ में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आए थे। गोयल ने ये बातें  सीजेआई के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से महाभियोग प्रस्ताव की मांग संबंधी पूछे गए सवाल के जवाब में कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संवैधानिक अधिकार है कि वह अपनी मांग रखे। मगर यह उसी तरह है जैसे चुनाव हारने के बाद ईवीएम खराब बताई जाती है। चुनाव जीतने पर कांग्रेस इस पर कुछ नहीं बोलती।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि राजनैतिक लाभ के लिए पार्टियां संवैधानिक संस्थाओं पर सुनियोजित हमले कर रही हैं। पहले निर्वाचन आयोग और अब सीजेआई। राजनैतिक लाभ के लिए जबरन मुद्दे बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed