फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   On arrested with the money near India Nepal border in Bahraich.

बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर नोटों से भरे बैग के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sat, 16 Mar 2019 10:37 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 16 Mar 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
On arrested with the money near India Nepal border in Bahraich.
रुपये भरे नोटों के साथ गिरफ्तार हुआ युवक। - फोटो : amar ujala

भारत-नेपाल सीमा पर एक युवक को तीन लाख बीस हजार रुपये के साथ पकड़ा गया। युवक नकदी का हिसाब नहीं दे सका। इस पर नकदी को सीज कर दिया गया।

विज्ञापन


युवक झारखंड राज्य का निवासी है। पुलिस व एसएसबी ने बरामद रुपये को सीज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव में भारी मात्रा में नकदी का दुरुपयोग शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इस पर नजर रखने के लिए सीमा पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रुपईडीहा एसएएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रवीन कुमार ने बताया कि टीम के इंस्पेक्टर अरुन कुमार व प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्र पुलिस टीम के साथ शुक्रवार रात को सीमा पर संयुक्त गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त गश्त के दौरान जवान भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जमुनहा बार्डर पर पहुंचे। इसी दौरान जमुनहा की ओर से एक युवक सूटकेस के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखा।

 

युवक को रोककर सूटकेस को खोला गया। सूटकेस से तीन लाख 20 हजार रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुई। युवक नकदी के बारे में कुछ भी नहीं बता पाया। इस पर नकदी को कब्जे में लेकर युवक को पकड़ लिया। 

सूचना पर उप जिलाधिकारी डॉ. संतोष उपाध्याय भी रात में ही रुपईडीहा पहुंच गए। एसडीएम और कमांडेंट ने बरामद रुपए के बारे में युवक से एसएसबी मुख्यालय पर सघनता से पूछताछ की लेकिन युवक नकदी का श्रोत नहीं बता पाया।

इस पर उसे हिरासत में ले लिया गया। युवक की पहचान रंजीत कुमार मेहता पुत्र स्वर्गीय सरजू मेहता निवासी सूजी पोस्ट जीहूं थाना पद्मा जिला हजारीबाग राज्य झारखंड के रूप में हुई है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि रुपये को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।  

सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी
कमांडेंट प्रवीन कुमार ने बताया कि पहले करोड़ों के अमेरिकी डॉलर और फिर भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा की बरामदगी के बाद सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी गई है। नेपाल से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का ब्यौरा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed