{"_id":"60dcaff6a4cf0615e252ca2a","slug":"omprakash-rajbhar-s-new-alliance-formula-in-five-years-five-caste-cms-will-be-formed-every-year-four-deputy-cms","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमप्रकाश राजभर का नया गठबंधन फार्मूला : पांच साल में पांच जाति के सीएम बनाएंगे, हर साल चार डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमप्रकाश राजभर का नया गठबंधन फार्मूला : पांच साल में पांच जाति के सीएम बनाएंगे, हर साल चार डिप्टी सीएम
Wed, 30 Jun 2021 11:25 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:25 PM IST
सार
ओम प्रकाश राजभर ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ऑफर दिया है कि वह भागादारी संकल्प मोर्चा में आएं तो उन्हें मुख्यमंत्री बना देंगे।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि भागीदारी संकल्प मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने प्रदेश में सरकार बनाने का दावा भी किया। मुख्यमंत्री पद के लिए मोर्चा की ओर से चेहरा कौन होगा? इस सवाल पर राजभर ने कहा कि मोर्चा एक चुनाव, पांच साल सरकार, पांच मुख्यमंत्री के फार्मूले पर चलेगा। मोर्चा पांच साल में पांच जाति (मुस्लिम, राजभर, कुशवाहा, चौहान व पटेल) मुख्यमंत्री बनाएगा। इसके अलावा हर साल चार उप मुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
राजभर ने बुधवार को यहां कहा कि अगर सरकार बनती है तो मोर्चा में शामिल सभी दलों को सीएम व डिप्टी सीएम बनाने का मौका मिलेगा। आंध्र प्रदेश में चार उप मुख्यमंत्री हैं। यूपी में भाजपा और बसपा ने जिस तरह छह-छह महीने का मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा शुरू की थी उसी तर्ज पर हमने भी नया प्रयोग करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के सौ सीटों पर लड़ने के दावे पर राजभर ने कहा कि इसमें कोई दिक्कत नहीं है। हम उन्हें सवा सौ सीटें देने को तैयार हैं। मोर्चा का सहयोगी दल जितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहता है, लड़ सकता है लेकिन इसके लिए पहले तैयारी करनी होगी। एआईएमआईएम और बसपा के बीच गठबंधन को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि इस बारे में दोनों तरफ से किसी जिम्मेदार नेता का बयान नहीं आया। सोशल मीडिया में भ्रामक खबरें चल रही हैं। राजभर ने कहा कि दो दिन पहले ही उनकी एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से फोन पर बात हुई है। भागीदारी संकल्प मोर्चा पूरी तरह एकजुट है।
विज्ञापन
केशव मौर्य को राजभर का ऑफर, हमारे साथ आएं सीएम बना देंगे
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ऑफर दिया है कि वह भागादारी संक ल्प मोर्चा में आएं तो उन्हें मुख्यमंत्री बना देंगे। ओम प्रकाश राजभर ने केशव मौर्य को यह ऑफर ट्वीटर के जरिये दिया है। राजभर ने ट्वीटर पर लिखा है ‘2017 में खूब भाषण दिए थे, पिछड़ों के बीच जाकर बताएं कि साढ़े चार वर्ष में पिछड़े सड़क पर आने को मजबूर क्यों हुए? और मौर्या जी बात अमेरिका का राष्ट्रपति बनाने की कर रहे हैं। जहां हैं वहां मुख्यमंत्री बनने का भी नंबर नहीं आएगा।’ उन्होंने आगे लिखा है, ‘मेरे भागीदारी संकल्प मोर्चा में आएं इनको मुख्यमंत्री बना दूंगा।’
ओम प्रकाश राजभर ने यह ट्वीट एक न्यूज चैनल पर केशव मौर्य द्वारा यह बोले जाने पर किया कि ‘हम आपको अमेरिका का राष्ट्रपति बनाने की बोल दें तो..’ पर किया है। केशव मौर्य ने यह बात चैनल एंकर द्वारा ओम प्रकाश राजभर द्वारा पांच साल में पांच मुख्यमंत्री देने के सवाल पर कही थी। एक अन्य ट्वीट में राजभर ने लिखा है ‘भाजपा के पिछड़े नेताओं की जुबान तब नहीं खुलती जब पिछड़ों पर अत्याचार होता है और उनका हक अधिकार लूटा जाता है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पास 69000 शिक्षक भर्ती में हुई लूट की फरियाद को लेकर जब अभ्यर्थी गए तो इनकी बात भी सुनना पसंद नहीं किए।’