फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Om Prakash Rajbhar Says to leave Backward class welfare department

अपनी ही सरकार से रूठे राजभर, बोले- मेरा विभाग अपने पास रख लें मुख्यमंत्री

Fri, 15 Feb 2019 04:19 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 15 Feb 2019 04:19 AM IST
विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar Says to leave Backward class welfare department
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
अपनी सरकार पर लगातार निशाना साधकर चर्चा में रहने वाले प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर इस बार पिछड़ा वर्ग आयोग की कमेटी के सदस्यों की नियुक्ति पर नाराज हो गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री व भाजपा नेतृत्व पर अपनी उपेक्षा व अपमान का आरोप लगाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग लौटाने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


पत्र में लिखा है कि उन्होंने आयोग की सदस्यता के लिए अपने पास आए 28 आवेदकों की सूची मुख्यमंत्री को भेजी थी। पर, उसमें से एक को भी सदस्य नहीं बनाया गया। राजभर ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उनके कार्यालय में नोट करा दिया है। मुलाकात होने पर वह पत्र सौंप देंगे और कहेंगे कि फैसलों में जब उनकी सुनी नहीं जा रही है तो मुख्यमंत्री उनका विभाग वापस अपने पास रख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजभर के घर पहुंचे दिनेश शर्मा, बोले- नाराज नहीं हैं मंत्री  

पिछड़ा वर्ग आयोग की कमेटी के सदस्यों की नियुक्ति पर नाराज कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पद छोड़ने की घोषणा के तुरंत बाद उनके मान-मनौव्वल का दौर शुरू हो गया।

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने राजभर के आवास पर जाकर उनसे लगभग एक घंटा बातचीत की। डॉ. शर्मा ने पूरे प्रकरण की जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को फोन पर दी।

हालांकि डॉ. शर्मा ने कहा कि राजभर कतई नाराज नहीं है। वह सरकार के साथ हैं। यह पूछने पर कि वह आज ही राजभर के आवास पर क्यों गए तो डॉ. शर्मा ने कहा, राजभर के यहां पिछले दिनों वैवाहिक समारोह में जा नहीं पाए थे, इसलिए शिष्टाचार के कारण वहां गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed