{"_id":"65b5243e2196d62a6204c5ae","slug":"om-prakash-rajbhar-says-akhilesh-yadav-is-in-panic-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ओम प्रकाश राजभर बोले, बिहार प्रकरण से घबराए हैं अखिलेश यादव, इंडिया गठबंधन का खेल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ओम प्रकाश राजभर बोले, बिहार प्रकरण से घबराए हैं अखिलेश यादव, इंडिया गठबंधन का खेल खत्म
Sat, 27 Jan 2024 09:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Jan 2024 09:11 PM IST
सार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि इंडिया गठबंधन का खेल खत्म हो चुका है। बिहार में हुए प्रकरण को लेकर अखिलेश यादव घबराए हुए हैं।
विज्ञापन
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में राजद और जदयू के बीच चल रहे सियासी घटनाक्रम को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा राजद प्रमुख को झटका दिए जाने से अखिलेश घबराहट में हैं। इसलिए ही उन्होंने बिना पूछे ही यूपी में कांग्रेस को 11 सीटें देने को लेकर एक्स पर मैसेज डाल दिया है।
ये भी पढ़ें - तस्वीरें: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी, हुआ भव्य स्वागत, गुरु को दिया खास उपहार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या: पांच दिनों में 14 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, आरती और दर्शन का समय जारी
उन्होंने कहा कि अखिलेश की घबराहट बता रही है कि इंडिया गठबंधन का खेल खत्म हो चुका है। राजभर ने कहा कि ममता बनर्जी और नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन से अलग हो गए हैं। अब अरविंद केजरीवाल के अलग होने की बारी है। बसपा प्रमुख मायावती ने पहले ही इंडिया में शामिल होने से इंकार कर दिया है।
उन्होंने कहा कि सत्ता में रहकर भी विपक्षी दलों ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों का हक मारा है। अब पीडीए का राग अलाप रहे हैं, लेकिन वास्तव में एनडीए सरकार ही इस समाज के लिए काम कर रही है।