फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Om Prakash Rajbhar can take a decision after 25 January

ओमप्रकाश राजभर 25 के बाद ले सकते हैं बड़ा फैसला, भाजपा के रुख का इंतजार

Thu, 17 Jan 2019 04:31 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 17 Jan 2019 04:31 AM IST
विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar can take a decision after 25  January
सपा-बसपा गठबंधन के बाद अब छोटे दलों को अपने-अपने पाले में खींचने की राजनीति शुरू हो गई है। इसके मद्देनजर भाजपा से नाराज चल रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से भी कांग्रेस समेत कई सियासी दल संपर्क साधे हुए हैं। 
विज्ञापन


हालांकि, राजभर जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने के मूड में नहीं हैं। लिहाजा वह फिलहाल ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति अपनाए हुए हैं। सुभासपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राजभर 25 जनवरी तक भाजपा के रुख का इंतजार करेंगे इसके बाद ही कोई बड़ा फैसला लेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, बसपा-सपा में गठबंधन होने के बाद भी इन दोनों दलों के रणनीतिकारों की कोशिश है कि भाजपा को कमजोर करने के लिए एनडीए में शामिल उन नेताओं को भी अपने पाले में लाया जाए, जो सरकार में रहते हुए भाजपा से नाराज चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में निगाहें कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और अपना दल (एस) पर टिकी हैं। सूत्रों की मानें तो सपा के शीर्ष नेतृत्व ने राजभर से संपर्क भी साधा है। जबकि बसपा की ओर से एक प्रभावी विधायक भी राजभर से मिल चुके हैं। 
 

कहा तो यह भी जा रहा है कि सपा व बसपा की ओर से 1-1 सीट राजभर को देने का ऑफर भी दिया गया था, लेकिन राजभर ने उसे खारिज कर दिया है। वह फिलहाल नफा-नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

राजभर की प्राथमिकता में अभी भी भाजपा
मुख्य रूप से सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ सार्वजनिक रूप से मोर्चा खोलने वाले कैबिनेट मंत्री राजभर की प्राथमिकता में अभी भी भाजपा ही है। इसका इजहार वह कई बार कर भी चुके हैं।

वैसे भी भाजपा से अलग होने का तोहमत वह अपने सिर नहीं लेना चाहते। वह कह भी रहे हैं कि अगर प्रदेश सरकार पिछड़ों के आरक्षण का बंटवारा कर देती है तो वह आगामी लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ ही लडे़ंगे। 

राजभर की प्राथमिकता में अभी भी भाजपा

मुख्य रूप से सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ सार्वजनिक रूप से मोर्चा खोलने वाले कैबिनेट मंत्री राजभर की प्राथमिकता में अभी भी भाजपा ही है। इसका इजहार वह कई बार कर भी चुके हैं। वैसे भी भाजपा से अलग होने का तोहमत वह अपने सिर नहीं लेना चाहते। वह कह भी रहे हैं कि अगर प्रदेश सरकार पिछड़ों के आरक्षण का बंटवारा कर देती है तो वह आगामी लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ ही लडे़ंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed