फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Om Mathur to work for mission 2017 in UP.

कांग्रेस ही नहीं, मकसद है सपा-बसपा मुक्त यूपी

Fri, 14 Nov 2014 01:23 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Nov 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
Om Mathur to work for mission 2017 in UP.

भाजपा का प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचे ओम माथुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश व पूरा रोडमैप लेकर आए हैं। लक्ष्य 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवानी है। उत्तर प्रदेश को सपा-बसपा व कांग्रेस से मुक्ति दिलानी है।

विज्ञापन


यह पूछने पर कि प्रदेश में तमाम कार्यकर्ता और पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता घर बैठे हैं, माथुर ने कहा कि जल्द ही परिवर्तन दिखेगा। जहां और जिसके पास जाने की जरूरत होगी, वहां जाऊंगा। उनकी नाराजगी दूर करूंगा।
विज्ञापन


एक-एक कार्यकर्ता को संगठन के काम और चुनाव व्यूहरचना में जुटाना ही लक्ष्य है। माथुर बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो प्रदेश सरकार के विरुद्ध आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलों तक जाएंगे: माथुर ने कहा कि वे जिलों तक जाएंगे। कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। सबसे बातचीत करके उन्हें सक्रिय करेंगे। नए व पुरानों को एक साथ जोड़ेंगे। मोदी का संदेश उन्हें देंगे। कार्यकर्ताओं को भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जुटाएंगे। पूरा विश्वास है कि विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी।

'कार्यकर्ताओं के उनके नाम से बुलाता हूं'

Om Mathur to work for mission 2017 in UP.

यह पूछने पर कि यूपी में कुछ नेताओं के बीच संवाद ही नहीं है, माथुर ने कहा कि वे ‘समन्वय व सबका सम्मान’ के सिद्धांत पर काम करेंगे। सिर्फ फोटो खिंचाने से काम नहीं चलेगा। इस सवाल पर कि नकली लोगों की पार्टी में भरमार से असली कहीं गुम न हो जाएं।

उन्होंने जवाब दिया, ‘अभी थावरचंद गहलोत की बात सुनी नहीं कि मध्य प्रदेश में मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं को मैं नाम से पुकारता हूं।’

इससे पहले माथुर का अमौसी एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने उनका स्वागत किया।

माथुर से पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय सह सदस्यता प्रमुख विनय सहस्रबुद्धे भी पार्टी कार्यालय पहुंचे। कार्याकर्ताओं ने उनका भी स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed