फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   olx fraud by samajwadi party leader in lucknow

ओएलएक्स यूजर्स सावधान, सपा नेता ने यूं की 4.50 लाख रुपये की ठगी

Sat, 10 Sep 2016 06:13 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Sep 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
olx fraud by samajwadi party leader in lucknow
पीड़‌ित दीपक - फोटो : amar ujala

गाजीपुर में रहने वाले सपा के इलाकाई नेता ने काले शीशों वाली अपनी एसयूवी बेचने के लिए ओएलएक्स पर इश्तहार दिया। अलीगढ़ के युवक दीपक सिंह ने चमचमाती गाड़ी की तस्वीरें देखकर कॉल की और उसके घर पहुंचकर 4.50 लाख रुपये में सौदा तय किया।

विज्ञापन


दस हजार रुपये एडवांस दिए और अगले दिन आरटीओ ऑफिस के सामने शेष रकम लेकर पहुंचा। सपा नेता भी गाड़ी लेकर आया। स्टांप पर लिखा-पढ़ी कर रकम ली और मालिक नाम बदलवाने के लिए दलाल से बातचीत के दौरान इमरजेंसी कॉल की बात कही। इसके बाद गाड़ी के साथ रकम लेकर चंपत हो गया। युवक चार दिन से पुलिस के चक्कर काट रहा है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले दीपक सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को ओएलएक्स पर एक एसयूवी का इश्तहार देखा और उसके मालिक को कॉल की। इंदिरानगर में रहने वाले एसयूवी मालिक ने खुद को सपा नेता बताते हुए घर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक ने दो सितंबर को उसके घर जाकर गाड़ी देखी और साढ़े चार लाख में सौदा तय होने पर दस हजार रुपये एडवांस दिए। तय हुआ कि अगली सुबह सपा नेता गाड़ी लेकर सरोजनीनगर स्थित आरटीओ ऑफिस पहुंचेगा और दीपक उसे शेष रकम देकर गाड़ी अपने नाम ट्रांसफर करा लेगा। 

एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

olx fraud by samajwadi party leader in lucknow
सपा नेता ने की ठगी - फोटो : demo pic

बकौल दीपक, वह तीन सितंबर की सुबह आरटीओ ऑफिस पहुंचा, जहां सपा नेता ने एक दलाल के जरिये स्टांप पर लिखा-पढ़ी कर नोटरी कराया और रकम दे दी।

मालिक का नाम बदलवाने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले सपा नेता के मोबाइल की घंटी बजी। उसने कुछ दूर जाकर बातचीत की और दीपक से इमरजेंसी कॉल की बात कहकर गाड़ी लेकर चला गया। 

दीपक ने शाम तक इंतजार किया। कई बार कॉल की। सपा नेता खुद को व्यस्त बताता रहा। एक होटल में ठहरे दीपक ने रात गुजारी और अगली सुबह फिर कॉल की। 

टालमटोल के चलते संदेह होने पर उसने घरवालों को कॉल करके बुलाया और सपा नेता के घर पहुंचा। सपा नेता की गैरमौजूदगी में उसकी मां को उलाहना देने के साथ अपनी रकम का तगादा किया, लेकिन उसने घर पर धावा बोलने के मामले में जेल भिजवाने की धमकी देकर भगा दिया। 

दीपक का कहना है कि उसने परिवारीजनों के साथ गाजीपुर थाने में शिकायत की। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल गाजीपुर क्षेत्र से बाहर का बताने के साथ सरोजनीनगर थाने का रास्ता दिखा दिया। टालमटोल से परेशान दीपक सिंह ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed