फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Old woman died in suspecticious condition

Lucknow News: बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Tue, 04 Apr 2023 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Apr 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Old woman died in suspecticious condition
बख्शी का तालाब के बैसनबाग गांव में बुजुर्ग महिला प्रभुदेई की सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


मामले में पोती ने चाचा पर जमीन के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बाराबंकी के जहांगीराबाद के सद्दीपुर निवासी अंजली का आरोप है कि उसकी दादी रविवार रात नगवामऊ कला स्थित पूर्व प्रधान रमा के घर से करीब 20 दिन बाद लौटी थीं।

वह पूरी तरह से स्वास्थ्य थीं, लेकिन सुबह उनकी मौत हो गई। इसके लिए चाचा संजय को दोषी ठहराया है। आरोप है कि इसके पहले भी संजय ने कई बार दादी से मारपीट की थी।
विज्ञापन


रविवार रात जब वह नगवामऊ से लौटीं तो संजय जमीन के कागजात लेकर उनके पास आया था। अंजली का आरोप है कि चाचा संजय अपने बड़े भाई की जमीन का हिस्सा भी अपने नाम करवाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीलिए दादी की गला दबाकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed