फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Schools Closed News: Primary Schools Will Open From January 23

यूपी में शीतलहर: अब 23 जनवरी से खुलेंगे प्रदेश के प्राइमरी स्कूल, जानिए शिक्षकों के लिए क्या हैं निर्देश

Fri, 19 Jan 2024 06:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 19 Jan 2024 06:23 PM IST
सार

 School Holidays in UP: यूपी में शीतलहर का असर अपने चरम पर है। इसको देखते हुए प्रदेश भर में बच्चों के लिए स्कूल 22 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। हालांकि शिक्षकों के लिए अलग गाइड लाइन हैं। 

विज्ञापन
UP Schools Closed News: Primary Schools Will Open From January 23
फिर बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 प्रदेश में अत्यधिक ठंड व शीतलहर को देखते हुए 20 जनवरी को भी परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया है। शासन ने कहा है कि 20 को बच्चे स्कूल नहीं आएंगे। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व अन्य कर्मचारी विद्यालय आकर अन्य प्रशासनिक काम व दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

विज्ञापन


वहीं 21 को रविवार और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पहले से शासन ने अवकाश घोषित कर रखा है। इस तरह अब विद्यालयों में पठन-पाठन 23 जनवरी से शुरू होगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने कहा है कि परिषदीय विद्यालयों में अगले आदेश तक विद्यालय सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक चलेंगे। सुबह 10 से 10.15 बजे तक प्रार्थना सभा व योगाभ्यास होगा और दोपहर 12.15 से 12.35 बजे तक दोपहर का अवकाश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed