{"_id":"66e8d178f4ade657d1011437","slug":"old-mri-machine-losts-its-breathe-lucknow-news-c-13-1-lko1021-876906-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पीजीआई में नई एमआरआई मशीन लगी तो पुरानी खराब हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पीजीआई में नई एमआरआई मशीन लगी तो पुरानी खराब हो गई
विज्ञापन
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में नई एमआरआई जांच की वेटिंग कम होने की उम्मीद फिर से धूमिल हो गई है। संस्थान में 28 अगस्त को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नई मशीन का शुभारंभ किया था। दावा था कि इसके बाद यहां जांच की वेटिंग कम हो जाएगी। अब यहां पुरानी मशीन खराब हो गई है। ऐसे में फिर से जांच के लिए तीन महीने बाद का समय दिया जा रहा है।
मशीन खराब होने की वजह से इस समय रोजाना 20 मरीजों की ही जांच हो पाती है। मरीज व उनके तीमारदार पीजीआई में लंबी तारीख मिलने की वजह से परेशान हैं। मजबूरी में वे निजी सेंटरों पर जांच करा रहे हैं। पीजीआई में जो एमआरआई जांच 3500 से 4500 रुपये में होती है, वही निजी सेंटरों पर आठ से 12 हजार में हो पाती है। यानी दोगुना से भी ज्यादा खर्च मरीजों को जांच पर करना पड़ रहा है।
चर्चा है कि पुरानी मशीन की मरम्मत हो पाना संभव नहीं है। ऐसे में उसको बेचने की तैयारी है। हालांकि पीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमान का कहना है कि मशीन खराब होने की उन्हें जानकारी नहीं है। विभाग से इसकी जानकारी मांगी जाएगी।
विज्ञापन
14 साल पुरानी है एमआरआई मशीन
खराब हुई मशीन करीब 14 साल पुरानी है। पुरानी होने के बावजूद यह लगातार काम कर रही थी। 28 अगस्त को नई मशीन शुरू होने से वेटिंग कम होने की उम्मीद थी। नई मशीन 23.10 करोड़ रुपये की लागत से लगाई गई है। इसके बाद जांच के लिए वेटिंग कम होनी शुरू हुई थी।