फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Old man dies of fever, seven patients admitted

Lucknow News: बुखार से वृद्ध की मौत, सात मरीज भर्ती

Thu, 16 Nov 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 16 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Old man dies of fever, seven patients admitted
जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए लगी भीड़। -संवाद
ओपीडी में भी कम आए मरीज, बुखार के मरीजों की संख्या घटीछुट्टी के कारण जिला अस्पताल में 12 बजे तक ही चली ओपीडी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। जिला अस्पताल में बुखार के चपेट में आने के बाद भर्ती मरीज ने बुधवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरीज को रात में ही भर्ती कराया गया था। इमरजेंसी में पहुंचे बुखार के सात मरीजों को भर्ती किया गया है। ओपीडी में कम मरीज ही इलाज करवाने के लिए पहुंचे। भइया दूज छुट्टी के कारण सुबह 12 बजे तक ओपीडी हुई।

ऊंचाहार क्षेत्र के भितरी गांव निवासी शीतलदीन (70) पुत्र गयादीन को बुखार के चपेट में आने के बाद बीती रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। बुखार के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे सात मरीजों को भर्ती कराया गया है। ओपीडी में बुधवार को भी ज्यादा भीड़ नहीं रही। सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि मौसम ठंडा होने के कारण बुखार के मरीजों की संख्या कम हुई है। ओपीडी में भी मरीजों की संख्या कम हुई है। मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed