{"_id":"63ff6338844517c92008bd03","slug":"old-man-died-in-road-accident-lucknow-news-c-13-lko1018-110256-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा ओवरटेक : बस ने बाइक सवार रिटायर्ड लेखपाल को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा ओवरटेक : बस ने बाइक सवार रिटायर्ड लेखपाल को रौंदा, मौत
विज्ञापन
- कार को ओवरटेक करने के दौरान कल्ली के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीजीआई। कल्ली इलाके में फतेहपुर डिपो की बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार सत्येंद्र सरोज रंजन (62) की जान ले ली। सत्येंद्र सरोजनीनगर तहसील से 2020 में लेखपाल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
आशियाना के सेक्टर-एच निवासी सत्येंद्र जीपीएफ के काम के लिए बुधवार को मोहनलालगंज तहसील गए थे। दोपहर करीब 12.30 बजे बाइकसे घर लौट रहे थे। कल्ली के पास रोडवेज बस ने कार को ओवरटेक किया और कार के आगे चल रहे सत्येंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही सत्येंद्र बस के पिछले पहिये के नीचे आ गए। गंभीर रूप से घायल सत्येंद्र को लोगों ने एपेक्स ट्रॉमा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सत्येंद्र हेलमेट लगा रखा था। प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह के मुताबिक, बस चालक गंगादीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शॉर्ट सर्किट के बाद कार में लगी आग
- कुम्हरांवा रोड पर देर रात हादसा, चार लोग बाल-बाले बचे
संवाद न्यूज एजेंसी
बख्शी का तालाब। इटौंजा-कुम्हरांवा रोड पर देर रात फर्राटा भर रही एक कार आग का बोला बन गई। पुलिस के मुताबिक, रात करीब दो बजे हादसे की सूचना मिली थी। कार में चालक सहित चार लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
इटौंजा के परसहिया गांव निवासी मैकू के बेटे दिनेश की बरात लेकर आयुश शुक्ला मंगलवार को सीतापुर गए थे। कार चला रहे आयुश ने बताया कि रात में वापसी में विजय रावत, गोविंद और राजकुमार साथ में थे। इटौंजा-कुम्हरांवा रोड पर इंजन के पास शॉर्ट सर्किट हुआ। ब्रेक, स्टीयरिंग सहित सारा सिस्टम फेल हो गया और बोनट में आग लग गई। किसी तरह सभी लोग बाहर निकले। दमकल के आने से पहले कार राख हो चुकी थी। बताया कि यह हुंडई वरना कार बाजार से मंगलवार को 4.50 लाख की खरीदी थी।
बेटी की शादी का सामान खरीदने गई महिला की हादसे में मौत
- बुधवार शाम को गमगीन माहौल में हुई शादी, आज होगा अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहनलालगंज। बेटी की शादी का सामान खरीदने निकलीं डाडा सिकंदरपुर निवासी मुन्नी देवी शर्मा (60) की सड़क हादसे में मौत हो गई। गमगीन माहौल के बीच बुधवार को पीजीआई इलाके में एक लॉन में शादी समारोह का आयोजन किसी तरह संपन्न कराया गया। परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
डाडा सिकंदरपुर गांव की मुन्नी देवी अपनी बेटी कल्पना की शादी की खरीददारी करने मंगलवार को कस्बा मोहनलालगंज गई थीं। देर शाम ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। बक्खाखेड़ा के पास ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बुधवार दोपहर को उन्होंने दम तोड़ दिया।
घर में मचा कोहराम
कल्पना शर्मा के पिता जयपाल की 2007 में मौत हो चुकी है। कल्पना दो भाइयों की अकेली बहन है। अब मां की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। हादसे की सूचना के बाद कल्पना बदहवास हो गई। बुधवार को गमगीन माहौल में कल्पना ने सात फेरे लिए।
पेड़ से लटकता मिला महिला का शव
मोहनलालगंज। अहमदखेड़ा गांव में बुधवार को बाग में पेड़ से किसान शिवशंकर की पत्नी पूनम (30) का शव धोती के फंदे के सहारे लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक, मृतका मानसिक रूप से बीमार थी। इलाज चल रहा था। (संवाद)
किसान की जमीन बेची, पांच पर केस
मोहनलालगंज। जालसाजों ने जाली दस्तावेज तैयार किसान की गोसाईंगंज में पहाड़नगर टिकरिया में जमीन बेच डाली। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में मोहनलाल, राजाराम, चंद्रशेखर, रामलखन और मैका के खिलाफ केस दर्ज कराया है। (संवाद)