{"_id":"688faf3172cce602ee034414","slug":"old-employees-were-stuck-in-the-lift-for-45-minutes-lucknow-news-c-13-knp1002-1323474-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लिफ्ट में 45 मिनट तक फंसे रहे वृद्ध कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लिफ्ट में 45 मिनट तक फंसे रहे वृद्ध कर्मचारी
Mon, 04 Aug 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार में रविवार दोपहर भवानी चौराहे के पास स्थित ट्रेंड्स शोरूम की लिफ्ट में 60 वर्षीय कर्मचारी फैजुल्लागंज के हरिओम नगर निवासी वीरेंद्र कुमार शुक्ला 45 मिनट तक फंसे रहे। बिजली कर्मियों ने किसी तरह से बाहर निकाल लिया।
वीरेंद्र शुक्ला के मुताबिक रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह सेकंड फ्लोर से बेसमेंट में जाने के लिए लिफ्ट में घुसे थे, तभी अचानक बिजली कट गई। अंधेरे के कारण वह घबरा गए और कोई बटन दबा दिया। इससे लिफ्ट बीच में फंस गई। 30 मिनट तक फंसे रहने के कारण वीरेंद्र को सांस लेने में समस्या होने लगी। ऐसे में उन्होंने घटना स्थल से कुछ दूरी पर मौजूद बिजली कर्मी साले रजत तिवारी को कॉल कर उन्हें जानकारी दी। कुछ मिनट में रजत साथी दिलीप मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां उन्हें कोई मैकेनिक नहीं मिला। ऐसे में रजत ने शोरूम प्रबंधक से नाराजगी जताई। उन्होंने बिजली कर्मियों को सूचना दी। 15 मिनट में ही कर्मियों ने किसी तरह से लाइट चालू कर वीरेंद्र को बाहर निकाल लिया। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ ही देर में उन्हें घर भेज दिया गया।