दबंगों से परेशान पति-पत्नी ने विधानसभा के सामने की आत्मदाह की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक मल्हीपुर श्रावस्ती की रहने वाली सरोज पत्नी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि वह 16 साल से साढ़े पांच बिस्वा जमीन खरीदकर घर बनाकर परिवार के साथ रह रही है। जून 2016 में रनदे खां, बाबू खां, शरीफ खां, हनीफ खां ने उसकी गैरमौजूदगी में उसके घर का दरवाजा बंद करके दीवार उठा ली। इसके कुछ दिन बाद घर आकर भद्दी-भद्दी गालियां बकीं और जान से मारने की धमकी दी। दबंगों ने कहा, तुम्हारी जमीन पर कब्जा करेंगे और तुम्हें उजाड़ देंगे।
महिला का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। सुनवाई न होने पर महिला ने पति के साथ लखनऊ आकर जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें ऐसा करने से रोका। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।