{"_id":"71297fd9f7fb79c45a105a390f04276e","slug":"official-gossip-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस मैडम की कृपा चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस मैडम की कृपा चाहिए
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 29 Jul 2014 10:04 AM IST
विज्ञापन
शासन से प्रशासन चलता है। इसलिए शासन वाले अधिकारी अपने अधिकारों और पद को लेकर काफी संवेदनशील रहते हैं।
विज्ञापन
आजकल सचिवालय सेवा के पद सृजन को लेकर मशक्कत चल रही है। निचले स्तर से विशेष सचिव, संयुक्त सचिव और उप सचिव पदों का निर्धारण नए सिरे से करने की कवायद चल रही है।
मामला निर्णायक दौर में है। वित्तीय स्थिति का आकलन होना बाकी है। फाइल एक मैडम के पास है।
सचिवालय सेवा के अधिकारी मैडम की कार्यशैली से बखूबी वाकिफ हैं। उन्हें डर है कि कहीं कोई लेकिन न लग जाए। इसलिए वह दिन-रात यही मना रहे हैं कि उनकी कृपा हो जाए।
विज्ञापन