{"_id":"59edcd2c4f1c1b60678b6f10","slug":"officers-will-be-punished-for-not-completing-the-target","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली का टारगेट पूरा नहीं हुआ तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली का टारगेट पूरा नहीं हुआ तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 23 Oct 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
demo image
राज्य सरकार ने राजस्व जुटाने वाले विभागों पर वसूली का दबाव बढ़ा दिया है। वाणिज्य कर विभाग में हर जोन के अधिकारियों को पिछले साल की तुलना में इस साल कम से कम 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव वाणिज्य कर आरके तिवारी ने मातहतों को भेजे निर्देश में कहा है कि लक्ष्य से कम वसूली वाले अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल विधानसभा चुनाव में किसानों से किए गए वादे को पूरा करने के लिए सरकार ने अपने बूते पर किसानों का कर्ज माफ कर दिया है। इससे सरकारी खजाने की स्थिति काफी कमजोर हो गई है।
विज्ञापन
इसका प्रतिकूल असर अन्य सरकारी योजनाओं पर भी पड़ने की बात कही जा रही है। सरकार का प्रयास है कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन में धन की कमी न होने पाए, इसलिए राजस्व जुटाने के संसाधनों को और मजबूत किया जाए। सरकार का मानना है कि अगर राजस्व जुटाने वाले प्रमुख विभाग शत-प्रतिशत वसूली कर लें तो स्थिति पर काबू पाया जा सकता है।
Trending Videos
हर जोन के 100 बड़े बकायेदारों की बनेगी सूची
हर जोन के एडिशनल व जाइंट कमिश्नरों को अपने-अपने जोन के 100 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कराने को कहा गया है। इनसे बकाये रकम की वसूली की जाएगी। आनाकानी पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही गिरफ्तारी भी कराई जाएगी।