फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   officers reached ayodhya ram mandir and started investigation

रामलला के पास जमीन से निकला धुआं, पानी डालकर कराया बंद, हड़कंप

Fri, 19 Jan 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Updated Fri, 19 Jan 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
officers reached ayodhya ram mandir and started investigation
रामलला के दर्शन कर बाहर आते श्रद्धालु - फोटो : amarujala
रामनगरी अयोध्या के अधिग्रहीत परिसर में बृहस्पतिवार को अचानक धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर आला अधिकारियों समेत परिसर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारी रामजन्मभूमि परिसर पहुंच गए और छानबीन शुरू की गई। उधर इस घटना की सूचना से श्रद्धालुओं में भी कौतहुल रहा।
विज्ञापन


अयोध्या में अधिग्रहीत परिसर में गुरुवार भोर से मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर के पास गड्ढे से अनवरत धुआं निकलता दिखा। सूचना पर रामजन्मभूमि परिसर के रिसीवर/कमिश्नर मनोज मिश्र, डीएम डॉ. अनिल पाठक समेत सुरक्षा में तैनात अफसरों व खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन


धुआं निकलने वाली जगह पर पानी डलवा कर समाप्त कराया गया। जानकारी के अनुसार विवादित परिसर में सुरक्षा कर्मियोें के रहने के लिए टेंट लगाया गया है, टेंट के लिए गड्ढे खोदकर खंभे लगाए गए हैं। उन्हीं में से एक खंभे से भोर से ही धुआं या भाप निकलने लगा। जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आनन-फानन अधिकारियों को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशानी की कोई बात नहीं

officers reached ayodhya ram mandir and started investigation
दर्शन्‍ा के लिए श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार - फोटो : amarujala
विद्युत विभाग व अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंच गया और गड्ढे में पानी डालकर धुआं समाप्त कराया गया। घटना की पुष्टि करते हुए रामजन्मभूमि के अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रामजन्मभूमि में सुरक्षाकर्मियों के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है। उसी के लिए कई खंभे गड़े हैं उसी खंभे के बीच से कुछ धुआं या भाप निकल रही थी।

सूचना पर तत्काल अधिकारी पहुंचे और गड्ढों में पानी डालकर उसको समाप्त किया गया, अब कोई परेशानी की बात नहीं है। परिसर के रिसीवर, कमिश्नर मनोज मिश्र ने बताया कि मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर को कोई खतरा नहीं है। अग्निशमन विभाग ने जांच-पड़ताल की है। बताया कि गड्ढों में नमी के चलते भाप निकलने की बात सामने आई है। फिलहाल गड्ढे में पानी डालकर धुआं/भाप फिलहाल रोकी गई है, स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed