{"_id":"64677986b6b737c02a05c3d5","slug":"officers-of-12-jails-were-transferred-from-here-to-there-six-prison-superintendents-and-six-jailers-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : 12 जेलों के अफसर किए गए इधर से उधर, छह कारागार अधीक्षकों व छह कारापालों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : 12 जेलों के अफसर किए गए इधर से उधर, छह कारागार अधीक्षकों व छह कारापालों का तबादला
Fri, 19 May 2023 06:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 19 May 2023 06:58 PM IST
सार
संतकबीरनगर जेल में तैनात कारागार अधीक्षक गोविंद राम वर्मा को हमीरपुर जेल भेजा गया है। इसी तरह कारागार अधीक्षकों में बृजेश सिंह को गाजियाबाद से लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शासन ने प्रदेश की 12 जेलों में तैनात अधिकारियों को शुक्रवार को इधर से उधर कर दिया। इनमें छह जेलों के कारागार अधीक्षक और छह जेलों के कारापाल शामिल हैं। विशेष सचिव राजेश राय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक संतकबीरनगर जेल में तैनात कारागार अधीक्षक गोविंद राम वर्मा को हमीरपुर जेल भेजा गया है। इसी तरह कारागार अधीक्षकों में बृजेश सिंह को गाजियाबाद से लखनऊ, बालकृष्ण मिश्रा को बलरामपुर से संतकबीरनगर, विवेकशील त्रिपाठी को हमीरपुर से बस्ती, प्रेमसागर शुक्ला को उरई से देवरिया और प्रमोद कुमार सिंह को अलीगढ़ से गोण्डा भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं कारापालों के तबादलों में जिला कारागार गौतमबुद्धनगर में तैनात कारापाल संतोष कुमार वर्मा को चित्रकूट भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि संतोष कुमार वर्मा लंबे वक्त से कारागार मुख्यालय में जनसंपर्क अधिकारी का कार्यभार देख रहे थे। इसी तरह कारापाल सुरेश कुमार को सोनभद्र से कासगंज, प्रदीप कुमार को कन्नौज से उरई, रतन कुमार को बस्ती से बरेली, कृष्ण पाल चंदौला को लखनऊ से हमीरपुर और शैलेष कुमार सिंह सोनकर को फतेहगढ़ से हमीरपुर भेजा गया है।
विज्ञापन